Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: क्रिकेट के भगवान ने विराट कोहली के शतक के बाद भेजा दिल छू लेना वाला संदेश

इंग्लैंड और भारत के बीच एजबेस्टन बर्मिंघम में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच अभी लगभग बराबरी पर है। पहली पारी में इंग्लैंड की टीम ने 287 रन बनाये थे, जिसके जवाब में भारत ने 274 रन बना दिए। इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतक बनाया।

कोहली ने बनाया शानदार शतक

जहाँ एक तरफ सभी भारतीय बल्लेबाजी एक-एक रन बनाने के लिए जूझ रहे थे, वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली। भारतीय टीम के 274 में से 149 रन कोहली के बल्ले से ही निकले है। कोहली का यह 22वां टेस्ट शतक भी है।

शतक पूरा करने के साथ ही कोहली जाता दिए कि इंग्लैंड की टीम उन्हें हल्के में लेने की भूल न करे।

सचिन ने दी बधाई

कोहली की इस पारी के बाद ट्विटर पर बधाई देने वालों का ताँता लग गया। लेकिन क्रिकेट के भगवान से तारीफ मिलना किसी भी बल्लेबाज का सपना होता है। सचिन ने कई बार कोहली के लिए ट्विट किये हैं। आज एक बार फिर उन्होंने भारतीय कप्तान की उनकी पारी के लिए बधाई दी। सचिन ने लिखा

“विराट कोहली द्वारा एक बहुत ही महत्वपूर्ण पारी। टेस्ट सीरीज शुरू करने का शानदार तरीका। आपके टेस्ट शतक पर बधाई।”

पिछले दौरे पर फ्लॉप रहे थे कोहली

 

 

आपको पता है कि भारत टीम 2014 में इंग्लैंड दौरे पर आई थी। उस समय हुए 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत की उस हार में कोहली का भी काफी अहम योगदान था।

5 मैचों की 10 पारियों में कोहली के बल्ले से मात्र 134 रन निकले थे। यहाँ तक भुवनेश्वर कुमार ने भी उस सीरीज में कोहली से ज्यादा रन बनाये थे। उस दौरे में खराब प्रदर्शन के बाद कोहली की काफी आलोचना हुई थी। लेकिन अपनी शतकीय पारी से उन्होंने आलोचकों को कड़ा जवाब दिया है।

The post ENG vs IND: क्रिकेट के भगवान ने विराट कोहली के शतक के बाद भेजा दिल छू लेना वाला संदेश appeared first on SportzWiki Hindi.