Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर, अगले चार दिन का मैच इस वजह से हो सकता है रद्द

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच शनिवार से शुरू हो गया है. तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने अपने 6 विकेट के नुकसान पर 307 रन बना लिए है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऋषभ पंत 22 रन बनाकर नाबाद है.

बता दें, कि पहले दिन के खेल में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी टीम के लिए शानदार 97 रन की पारी खेली. वही अजिंक्य रहाणे ने भी 81 रन की एक दमदार पारी खेली है. भारत इन दोनों खिलाड़ियों के दम पर ही मैच के पहले दिन 307 रन बनाने में कामयाब रही है.

दूसरे दिन बारिश की संभावना 

बता दें, कि मौसम विभाग के अनुसार मैच के दूसरे दिन बारिश हो सकती है. दिन में एक घंटे से ज्यादा बारिश बताई गई है, इसलिए रविवार का खेल बारिश के कारण प्रभावित हो सकता है. बता दें, कि रविवार को 23 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा और 23 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से ही हवा चलेगी.

अगले तीन दिन भी बनी रहेगी बारिश की संभावना 

बता दें, कि सोमवार, मंगलवार और बुधवार को भी मैच में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार मैच के अगले चारों दिन आसमान पर बादल छाये रहेंगे.

मैच के तीसरे दिन सोमवार और मैच के पांचवे दिन बुधवार को भी बारिश की संभावना बनी हुई है. वही मंगलवार को बादल छाये रहने की उम्मीद है. मंगलवार मैच के चौथे दिन तो बारिश नहीं बताई जा रही है, लेकिन मैच के बाकि सभी दिन एक घंटे से ज्यादा की बारिश बनी हुई है.

हालाँकि, मैच के अंतिम तीन दिन कुछ घंटे धुप भी निकलने की उम्मीद है. कुल मिलाकर ट्रेंट ब्रिज के मैदान का मौसम ओवरकास्ट रहेगा. कभी धुप रहेगी, तो कभी बादल मैदान पर दिखाई देंगे.

इस तरह है अगले चार दिन की मौसम भविष्यवाणी

 

The post ENG vs IND: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर, अगले चार दिन का मैच इस वजह से हो सकता है रद्द appeared first on SportzWiki Hindi.