Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: डेब्यू मैच में ही ऋषभ पंत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर को छोड़ा पीछे

इंग्लैंड की सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को पहले दो टेस्ट मैचों में हार मिली। हार पर हार के बाद भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट मैच में विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को बाहर का रास्ता दिखाते हुए 20 साल के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका दे दिया।

ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ मिला डेब्यू का मौका

इंग्लैंड के खिलाफ उन्हीं की जमीं पर ऋषभ पंत के लिए ये बहुत बड़ा मौका था। पहले दिन के खेल में इस युवा खिलाड़ी ने बल्लेबाजी में भुनाने की कोशिश की और अच्छी लय दिखायी लेकिन अगले दिन ही ऋषभ पंत 24 रन बनाकर चलते बने। ऐसे में अब पंत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पहली बार विकेटकीपर के तौर पर कुछ साबित करने की जरूरत थी।

ऋषभ पंत ने डेब्यू पर ही बनाया विश्व रिकॉर्ड

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने विकेटकीपिंग में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने डेब्यू मैच को ही कभी ना भुलने वाला बना दिया। ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट की पहली ही पारी में 5 कैच लेकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पंत ने 20 साल की उम्र में ही पांच कैच लेकर विश्व क्रिकेट के सबसे युवा विकेटकीपर बन गए हैं।

केवल 20 साल और 319 दिन की उम्र में पांच कैच लेने वाले सबसे युवा विकेटकीपर बने पंत

जी हां ऋषभ पंत ने इंग्लैंड की पहली पारी में अपने डेब्यू पर ही विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 कैच लपककर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। ऋषभ पंत ने 20 साल और 319 दिन की उम्र में ही डेब्यू पर पांच कैच पकड़ने वाले विश्व के सबसे युवा विकेटकीपर बन गए हैं।

इंग्लैंड के विकेटकीपर क्रिस के विश्व रिकॉर्ड को छिना

इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर क्रिस रीड के नाम था। क्रिस रिड ने साल 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था और उस मैच में क्रिस रीड ने शानदार विकेटकीपिंग करते हुए 5 कैच लपके थे और तब उनकी उम्र 20 साल और 355 दिन थी। लेकिन अब इन्हें ऋषभ पंत ने पीछे छोड़कर ये विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG vs IND: डेब्यू मैच में ही ऋषभ पंत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर को छोड़ा पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.