Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: कप्तान विराट कोहली ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, महान ब्रायन लारा को छोड़ा पीछे

इंग्लैंड और भारत के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम के बल्लेबाज एक बार इंग्लैंड में फ्लॉप होते दिखे। कोई भी बल्लेबाज इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी का टिक कर सामना नहीं कर पाया। लेकिन कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर दिखा दिया कि उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज क्यों कहा जाता है।

कप्तान के रूप में पूरे किये 7000 रन

2015 की शुरुआत में भारतीय टेस्ट टीम की नियमित कप्तानी मिलने के एक साल बाद उन्हें वनडे और टी-20 मैचों की भी कप्तानी मिल गई। आज उन्होंने कप्तान के रूप में अपने 7000 अंतरराष्ट्रीय  रन पूरे किये। उन्होंने यह कारनामा चाय से कुछ समय पहले ही किया।

दूसरों से काफी आगे कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने सात हजार रन 124वीं पारी में पूरे किये हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के नाम थी। लारा ने इतने ही रन बनाने में 164 पारियां लगी थी। इसका मतलब है कोहली ने यह कारनामा उनसे 40 पारी पहले ही कर दिया। इससे साफ हो जाता है कि कप्तान बनने के बाद उनकी बल्लेबाजी में कितना बदलाव आया है।

कप्तान के रूप में सबसे तेज चार हजार, पांच हजार और छ हजार रन बनाने के रिकॉर्ड भी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम ही है।

अब तक ऐसा रहा है सफर

2008 में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अंडर-19 विश्वकप पर कब्जा जमाया था। उसके कुछ ही महीने बाद खिलाड़ियों की चोट की वजह से कोहली को भारतीय टीम में मौका मिला गया। उन्होंने रनों का पीछा करते हुए टीम को कई यादगार जीत दिलाये।

धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्हें भारतीय टीम की कप्तानी मिल गई वहीं वनडे और टी-20 में धोनी के कप्तानी छोड़ने के साथ ही कोहली तीनों ही फॉर्मेट में भारतीय टीम के कप्तान बन गए।

The post ENG vs IND: कप्तान विराट कोहली ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, महान ब्रायन लारा को छोड़ा पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.