भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को मिली पहले टेस्ट की हार इस समय हर किसी को खल रही है। बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम जीत के बहुत करीब था। ऐसे में हर किसी को उम्मीद थी कि भारत को इस मैच में जीत हासिल होगी, लेकिन दूसरी पारी में भी बल्लाबाजों की नाकामी ने टीम की लुटिया डुबो दी।

हर कोई निकाल रहा है भारत की कमी
टीम की हार के बाद हर कोई जहां भारतीय टीम की कमी निकालने में लगा हुआ है। सभी के मुंह से इस समय बस और बस टीम इंडिया की कमजोरी ही नजर आ रही है, लेकिन इस आलोचना के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने टीम की हार में भी इन दो मजबूती को सामने रखा है।

वेंकटेश प्रसाद ने की अश्विन और कोहली की तारीफ
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी की। विराट कोहली ने पहली पारी में जहां सैकड़ा जड़ा तो वहीं दूसरी पारी में भी उनके बल्ले से पचासा निकला। तो वहीं भारत के स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन ने भी शानदार गेंदबाजी की। अश्विन ने इस स्विंग पिच पर इंग्लैंड की दोनों पारियों में 7 विकेट अपने नाम किए।

कोहली की फॉर्म और अश्विन की गेंदबाजी भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत
ऐसे में वेंकटेश प्रसाद को हार के बीच इन दोंनो खिलाड़ियों की कामयाबी नजर आ रही है। वेंकटेश प्रसाद ने इसको लेकर कहा कि “हार के बाद भी, कोहली की फॉर्म और आर अश्विन और ईशांत शर्मा की गेंदबाजी भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन रही। टीम को विश्वास करने की जरूरत है।”
बर्मिंघम की दूसरी पारी में जब कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे तो दूसरी तरफ से भारतीय बल्लेबाजों को अटैक करना था। कम स्कोर का बचाव करते समय अगर जल्दी रन आ जाते तो विरोधी गेंदबाज दबाव में आ जाते।

ऐसे स्कोर के लिए भारत को चाहिए सहवाग जैसा बल्लेबाज
वहीं आगे प्रसाद ने कहा कि “खासतौर पर जब आप बर्मिंघम में 200 से कम स्कोर का पीछा कर रहे हो तो आपको सहवाग जैसी बल्लेबाजी अंतर को कम करने के काम आ सकती है। वो मैदान में फील्ड को खोलने पर मजबूर कर देते हैं जो दूसरे बल्लेबाजों के लिए आसान हो जाता है। मौजूदा भारतीय टीम में विराट कोहली पर बहुत ज्यादा निर्भरता है।दूसरो को भी कुछ योगदान देना चाहिए। इंग्लैंड की सीम और स्विंग गेंदबाजी का सामना करके के लिए उनको अपने फुटवर्क पर काम करने की जरूरत है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND: गेंदबाजी कोच वेंकटेश प्रसाद ने बताया इंग्लैंड से हारने के बाद क्या हुआ भारत को फायदा appeared first on SportzWiki Hindi.