भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दुसरे मैच में भी हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में हार के साथ ही भारत जहां सीरीज में हार की तरफ बढ़ रही है, वही अब टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली चोटिल हो गए है. उनके चोटिल होने से टीम इंडिया के लिए मुश्किलें बढ़ गई है. उनका बाहर होना टीम के लिए खतरें की घंटी है.
मैच के दौरान हुआ था कमर में दर्द

दुसरे टेस्ट के दौरान विराट कोहली को कमर के निचले हिस्से में दर्द हुआ था. इस वजह से वो मैच के दौरान चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने भी नही आए थे. इसके अलावा उन्हें बल्लेबाज़ी करने की वजह से भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था. जिस वजह से वो उन्हें आने वाले मैचों में आराम दिया जा सकता है.
आप को बता दे कि भारत को इंग्लैंड के बाद एशिया कप खेलना है और उसके बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के कठिन दौरे पर जाना है. ऐसे में कोहली इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं.
मैच के बाद खुद ही किया खुलासा

अपनी चोट को लेकर बात करते हुए विराट कोहली ने कहा था “हाँ, वर्कलोड की वजह से, मुझे अपने पीठ के निचले हिस्से में बार-बार समस्या आ रही है. मुझे भरोसा है, कि मैं आने वाले पांच दिनों के समय में ठीक हो जाऊंगा.”
आप को बता दें कि पिछले कुछ समय से कोहली लगातार चोट की समस्या से जूझ रहें हैं. इंग्लैंड दौरे से पहले भी कोहली गर्दन की चोट की समस्या से जूझ रहे थे.
इस दौरान उन्होंने काउंट्री क्रिकेट से अपना नाम वापस ले लिया था. इसके अलावा उनके इंग्लैंड के दौरे पर जाने पर भी सवाल खड़े हो गए थे. ऐसे में बीसीसीआई कोहली की चोट को लेकर कोई भी परेशानी नही उठाना चाहेगा.
The post ENG vs IND: पीठ दर्द से परेशान विराट कोहली ने खुद बताया होंगे तीसरे टेस्ट का हिस्सा या बैठेंगे बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.