Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: स्टुअर्ट ब्रॉड की गर्लफ्रेंड ब्रेकअप के बाद नजर आ रही है बेहद खुश, देखे तस्वीरे

इसी हफ्ते इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और उनकी गर्लफ्रेंड मोली किंग के एक दूसरे से अलग होने की ख़बरें आयी थीं. ब्रेकअप की ख़बरों के बाद पहली बार मोली किंग शनिवार को एक टीवी शो के दौरान नजर आयी. जहां वह बेहद खुश दिखाई दीं. मोली एक सिंगर और राइटर हैं.

इससे पहले द सन द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक स्टुअर्ट ब्रॉड और मोली दोनो ने एक दूसरे को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया. दोनों रिश्ते को आगे नही ले जा पा रहे थे. इसलिए उन्होंने इसे ख़त्म करने का निर्णय लिया.

ब्रेकअप के बाद बेहद खुश नजर आयी मोली

ब्रेकअप की ख़बरों के बाद जब मोली किंग पहली बार टीवी पर एक शो प्रजेंट करती हुई नजर आयी तो वह बेहद खुश थीं. इससे लगता है कि वह ब्रॉड के साथ रिश्ते में खुश नही थीं और अब जब वह उस रिश्ते से बाहर आयी तो बेहद खुश हैं.

स्टुअर्ट ब्रॉड इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है. पहला टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला गया था जिसमें इंग्लैंड ने 31 रनों से जीत हासिल की थी. जिसमें ब्रॉड दो विकेट ही निकाल पाए थे.

वहीं खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ब्रॉड पहली पारी में एक विकेट ले पाए. इससे पहले मैच के पहले दिन बारिश के कारण खेल शुरु नही सका था. दूसरे दिन टॉस के बाद खेल शुरु हुआ. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की पहली पारी 107 रनों पर ही सिमट गयी. बारिश के बाद पिच पर टिक पाना बल्लेबाजों के लिए बेहद मुश्किल भरा रहा.

इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम के लिए भी आसान नही रहा और शानदार भारतीय गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड ने 131 रनों पर 5 विकेट गंवाए.

The post ENG vs IND: स्टुअर्ट ब्रॉड की गर्लफ्रेंड ब्रेकअप के बाद नजर आ रही है बेहद खुश, देखे तस्वीरे appeared first on SportzWiki Hindi.