भारतीय क्रिकेट टीम में मौजूदा दौर पर तेज गेंदबाजों की एक जबरदस्त खेप तैयार होती नजर आ रही है। वर्तमान समय में भारतीय टीम के पास एक से एक शानदार तेज गेंदबाज हैं। भारतीय टीम का इतिहास वैसे तेज गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन पिछले कुछ सालों से कई प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज तैयार हुए जो मौजूदा समय में किसी भी खिलाड़ी की कमी को पूरा कर सकते हैं।
भारतीय टीम के पास है जबरदस्त तेज गेंद गेंदबाजी
भारतीय टीम के गेंदबाजी से कई पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी राहत जता चुके हैं उसी तरह से अब पूर्व भारतीय दिग्गज गेंदबाज आशिष नेहरा ने भी उसी तरह की प्रतिक्रिया दी है।
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के लिए सोनी नेटवर्क के साथ कमेंटेटर के तौर पर जुड़े आशिष नेहरा ने गेंदबाजी को लेकर अपनी राय दी।

ईशांत शर्मा को आगे आकर लीड करते देख लग रहा है अच्छा
नेहरा ने कहा कि हमारे पास बड़ी संख्या में इसके विकल्प मौजूद हैं।, लेकिन ज्यादा अहम बात गुणवत्ता की होती है। हमारे पास 6-7 तेज गेंदबाज हैं और एक या दो गेंदबाज पीछे भी हैं, जिनके पास गुणवत्ता है। पहले टेस्ट मैच में हमनें 20 विकेट हासिल किए और सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि ईशांत शर्मा जैसा गेंदबाज है। वो इतने ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के बाद आगे से नेतृत्व कर रहे हैं जो देखकर अच्छा लग रहा है।

हमारे पास हैं कई जबरदस्त गेंदबाज
नेहरा ने आगे कहा कि मोहम्मद शमी चोट से जूझ रहे थे, उनके लिए इससे वापस आना आसान नहीं था और पहले टेस्ट में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। हमारे पास उमेश यादव हैं जिनके पास प्रतिभा है। आपके पास जसप्रीत बुमराह हैं जो बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आपके पास भुवनेश्वर कुमार हैं जो चोटिल तो हैं लेकिन उनकी प्रतिभा को सभी ने देखा। मैं देख रहा हूं कि एक दो लोग नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज हैं जो भारत ए का हिस्सा हैं। मैंने उन्हें आरसीबी में बारिकी से देखा है उनमें जबरदस्त प्रतिभा है।

भारत को अभी भी वनडे में भुवी-बुमराह जैसा चाहिए गेंदबाज
आशिष नेहरा ने कहा कि जब हमारे पास भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह हैं तो वो आपके वनडे और टी-20 के नंबर एक गेंदबाज हैं। तीसरा मुझे लगता है कि उमेश यादव हो सकते हैं। लेकिन आपको चौथे और पांचवें गेंदबाज के लिए तलाश करनी होगी। विश्व कप आने में एक साल से भी कम है। और हमारे पास पर्याप्त विकल्प है। और विश्व कप की बात आती है तो भारत दावेदार है। लेकिन भुवी और बुमराह के बाद निश्चित करना होगा।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND: आशीष नेहरा हुए इस भारतीय गेंदबाज के फैन, कहा यही जीता सकता है भारत को लॉर्ड्स टेस्ट appeared first on SportzWiki Hindi.