Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने घोषित की अपनी प्लेइंग इलेवन, टीम में हुए दो बदलाव

लॉर्ड्स मैदान पर होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड द्वारा टीम की घोषणा कर दी गयी है. 9 अगस्त से शुरु हो रहे इस टेस्ट मैच के लिए दो बदलाव किए गए हैं. कप्तान जो रूट ने 12 खिलाड़ियों का नाम दिया है. दो खिलाड़ियों में से किसी एक को टॉस के बाद चुना जाएगा.

टीम में हुए दो बदलाव 

लॉर्ड्स मैच के लिए इंग्लैंड द्वारा टीम में दो बदलाव किए गए हैं. डेविड मलान की जगह सरे के शानदार युवा बल्लेबाज ओली पॉप को टीम में शामिल किया गया है. 20 वर्षीय ओली चार नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. जबकि बेन स्टोक्स की जगह क्रिस वोक्स को टीम में लिया गया है.

हालांकि क्रिस वोक्स और मोईन अली में से कौन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होगा. इसका निर्णय टॉस के बाद किया जाएगा. क्रिस वोक्स चोटिल होने के बाद वापसी कर रहे हैं.

इस वजह बेन स्टोक्स बाहर

पिछले वर्ष सितंबर में एक नाईटक्लब के बाहर घटनाक्रम के बाद से बेन स्टोक्स पर केस चल रहा है, जिसकी सुनवाई इस हफ्ते कोर्ट में हो रही है. जिस कारण बेन स्टोक्स दूसरे टेस्ट मैच में नही खेल पाएंगे. इसी वजह क्रिस वोक्स को टीम में शामिल किया गया.

बेन स्टोक्स ने एजबेस्टन में खेले गए मैच में गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया था. स्टोक्स ने पहली पारी में दो विकेट लिए थे. मगर दूसरी पारी में स्टोक्स ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी, जिस कारण भारत को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा. जबकि जीत के लिए सिर्फ 193 रनों की जरुरत थी और भारत 162 रन ही बना सका था.

दूसरे टेस्ट के लिए 12 सदस्यीय इंग्लैंड टीम 

जो रूट(कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बैरेस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, जॉस बटलर, एलिस्टर कुक, कीटन जेनिंग्स, ओली पॉप, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स.

The post ENG vs IND: दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने घोषित की अपनी प्लेइंग इलेवन, टीम में हुए दो बदलाव appeared first on SportzWiki Hindi.