भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में जीत की तैयारी कर ली है। भारतीय टीम के लिए स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीत लिया है। हार्दिक पंड्या ने अपना मैच को बदलने वाला स्पेल डाला और इंग्लैंड की पहली पारी को धराशायी कर दिया।

हार्दिक पंड्या के मुरिद हुए सहवाग
हार्दिक पंड्या ने इंग्लैंड की पहली पारी में अपने महज 6 ओवर में 28 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। उनके इस प्रदर्शन को जमकर तारीफ मिल रही है उसी तरह से अब पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने भी तारीफ की है। सहवाग ने इंडिया टीवी के साथ बातचीत करते हुए हार्दिक की जमकर तारीफ की।

हार्दिक पंड्या ने किया बड़ा कारनामा
वीरेन्द्र सहवाग ने आगे टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को लेकर कहा कि “मेरे करियर में दो ही ऐसे गेंदबाज हुए हैं जिन्होंने पांच ओवर में 5 विकेट लिए हो। मैं भारतीय टीम के लिए 15 साल तक खेला लेकिन इस दौरान हरभजन सिंह इकलौते थे, जिन्होंने पांच ओवर में पांच विकेट लिए थे और अब दूसरे हार्दिक पंड्या हुए हैं। तो मुझे लगता है कि जो कारनामा हार्दिक पंड्या ने किया है वो भारतीय टीम के लिए जरूरी था।”

हार्दिक ने अपने आपको किया साबित
“अगर वो ऐसा ना करते तो भारत इस स्थिति में नहीं होता। भारतीय टीम इस मैच में जीत की स्थिति में है तो सिर्फ हार्दिक पंड्या की वजह से…. कुछ मैच पहले उनकी आलोचना हो रही थी हम भी कह रहे थे कि उनकी जगह पर किसी अतिरिक्त बल्लेबाज को खिलाए लेकिन उन्होंने जैसी गेंदबाजी की है उन्होंने अपने आपको साबित किया है।”

अगले मैच में यही टीम खेले तो ज्यादा बेहतर
वहीं आगे वीरेन्द्र सहवाग ने विराट कोहली एंड कंपनी को लेकर कहा कि “देखिए इसके बारे में तो कहना बहुत मुश्किल है क्योंकि जब-जब भारत अपने यहां पर पर भी जीता है लेकिन ऐसा नहीं है कि इस मैच को जीतने के बाद अगले मैच में बदलाव नहीं होगा क्योंकि कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका प्रदर्शन इन तीन मैचों में निकल कर नहीं आया है। जिनको बाहर किया जा सकता है लेकिन अगर भारत जीतता है तो उसी टीम को बरकरार रखे तो ज्यादा बेहतर होगा।”

लेकिन विराट कोहली की कप्तानी में प्रीडिक्ट करना मुश्किल
“अब बात ये कि हम जीतेंगे कब तो शायद कल दिन की समाप्ति तक तो खत्म हो जाना चाहिए नहीं तो अगले दिन लंच से पहले खत्म हो जाएगा। बिल्कुल अगर भारतीय टीम ये मैच जीतती है तो इसी टीम के साथ अगला मैच खेलेगी। आप तभी विश्वास दे सकते हैं उन बल्लेबाजों को जिनके रन नहीं बने और उन गेंदबाजों को जिनको विकेट नहीं मिले हैं। लेकिन विराट कोहली के बारे में कुछ भी भविष्यवाणी मुश्किल है, क्योंकि उन्होंने 38 टेस्ट में कप्तानी की है और इनमें बदलाव जरूर किए हैं, तो शायद 39वें मैच में भी कुछ बदलाव हो।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG VS IND- विराट कोहली की कप्तानी पर वीरेंद्र सहवाग का कटाक्ष, नहीं कर सकता उसकी कप्तानी में भविष्यवाणी appeared first on SportzWiki Hindi.