इंग्लैंड और भारत के बीच पहले टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन खेला गया । इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज ने एक बार फिर 2014 की याद दिला दी। लेकिन विराट कोहली ने 149 रन बनाकर दिखा दिया कि उनकी गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में क्यों होती है। उनके शतक के कारण पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड को रनों सिर्फ 13 की बढ़त मिल पाई।
पहला सत्र
सुबह इंग्लैंड की टीम ने अपने कल के स्कोर 285/9 से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन उनकी पारी मात्र 10 गेंद बाद ही खत्म हो गई। मोहम्मद शमी की गेंद पर सैम करन ने दिनेश कार्तिक को कैच थमा दिया। इस समय इंग्लैंड की टीम ने अपने स्कोर में मात्र 2 रनों की इजाफा किया था। इस तरह इंग्लैंड की पहली पारी 287 रनों पर सिमट गई।
भारतीय के लिए मुरली विजय और शिखर धवन ने सधी हुई शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े लेकिन मुरली विजय(20) सैम करन का शिकार हो गई। उसके दो गेंद बाद की करन ने राहुल (4) को भी पवेलियन भेज दिया।

करन ने अपने अगले ओवर में शिखर धवन (26) को स्लिप में कैच कैच करवाकर भारत को जबरदस्त झटके दिए। उनके बाद कोहली और रहाणे ने संभल कर बल्लेबाजी की और लंच तक भारत का स्कोर 76/3 था।
दूसरा सत्र
लंच के बाद विराट कोहली और रहाणे ने संभल कर बल्लेबाजी करने की कोशिश की लेकिन 100 को स्कोर पर ही स्टोक्स ने रहाणे (15) और दिनेश कार्तिक (0) को आउट कर भारतीय मध्यक्रम की कमर तोड़ दी। उनके बाद कप्तान कोहली ने हार्दिक के साथ मिलकर भारतीय पारी संभालने की कोशिश की।

दोनों इसमें सफल भी दिख रहे थे लेकिन सैम करन ने चाय से थोड़ी देर पहले हार्दिक पांड्या (22) को आउट कर भारत की उम्मीद एक बार फिर तोड़ दी। पांड्या के आउट होने के बाद कप्तान कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया।
तीसरा सत्र

चाय के बाद जेम्स एंडरसन ने अश्विन (10) और शमी (02) को आउट कर भारत की राह मुश्किल कर दी। पिच पर एक तरफ कोहली टिके थे लेकिन कोई भी भारतीय बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पा रहा था।
विराट कोहली जब 97 के स्कोर पर थे उसी समय इशांत शर्मा (5) आदिल रशीद की गेंद पर आउट हो गए। अगली ही ओवर में कप्तान कोहली ने बेन स्टोक्स की गेंद पर चौका जड़ अपना 22 शतक पूरा किया।

अंत में कप्तान ने उमेश यादव के साथ मिलकर अंतिम विकेट के लिए 57 रन जोड़े। कोहली 149 बनाकर अंतिम विकेट के रूप में आदिल रशीद का शिकार बने। इस तरह भारतीय टीम 274 रनों पर ऑलआउट हो गई।
दूसरी पारी में एक विकेट गिर चुका है। कुक को अश्विन ने एक बार फिर बोल्ड कर दिया। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम का स्कोर 9/1 है और उनकी 22 बढ़त रनों की हो चुकी है।
The post ENG vs IND: बर्मिंघम टेस्ट, दूसरा दिन: इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी के सामने चट्टान बने भारतीय कप्तान विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.