Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: क्रिस वोक्स के आलराउंडर प्रदर्शन को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को जो रूट ने दिया जीत का पूरा श्रेय

JOE ROOT PC

भारत और इंग्लैंड के बीच आज टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला गया. स्टुअर्ट ब्राड की धारदार गेंदबाजी से इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन ही भारत को पारी और 159 रनों से हराकर टेस्ट सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है.

आप को बता दे कि भारत के पहली पारी में 107 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 88.1 ओवर में सात विकेट पर 396 रन बनाकर पहली पारी घोषित की. मेजबान टीम ने पहली पारी के आधार पर 289 रन की बढ़त हासिल की,  जिसके बाद भारत की दूसरी पारी भी 130 रन पर सिमट गई.

बल्लेबाजों ने किया निराश

Stuart Broad picked up four wickets in the truncated session.

दूसरी पारी में भी भारत के बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सके और सिर्फ 130 रन पर ही आलआउट हो गए. भारत के लिए सबसे ज्यादा रन अश्विन ने बनाए. उन्होंने 33 रन की पारी खेली. उनके अलावा भारत के लिए सबसे ज्यादा रन हार्दिक ने बनाए. उन्होंने 26 रन की पारी खेली. इंग्लैंड के लिए ब्रॉड ने 4 और एंडरसन ने 4 विकेट लिए.

ये यादगार जीत 

जीत को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“हमने पहली ही गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया है. हमारी गेंदबाज़ी पुरे मैच के दौरान यादगार थी. हमे पता है हालात हमारे पक्ष में थे, लेकिन आप को भी अच्छा करना होता है. जॉनी और वोक्स की पार्टनरशिप ने मैच में हमारी पकड़ मजबूत कर दी.”

भारतीय टीम पर कटाक्ष करते हुए कहा, उन्हें अच्छा करना होगा. हमारे पास विश्वस्तरीय गेंदबाज है. रूट ने कहा, कि

“जब आप उस खिलाड़ी की जगह लेते है जो इस टीम का हिस्सा है और वो बड़ा खिलाड़ी है और इसके बाद आप इस तरह का प्रदर्शन करते है. तो ये सच में शानदार है. जब आप के पास एंडरसन और ब्रॉड हो तो सभी खिलाड़ी अच्छे करते है. वही अब इस तरह इस उम्र में भी उनका इस तरह का प्रदर्शन अच्छा है.”

वही आराम को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, कि

“हम खुश है कि हमे आराम मिला है और हमारे पास अब एक दिन अतिरिक्त है. अभी भी हम अपने खेल में सुधार करेंगे.”

The post ENG vs IND: क्रिस वोक्स के आलराउंडर प्रदर्शन को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को जो रूट ने दिया जीत का पूरा श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.