Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: अजिंक्य रहाणे ने विराट कोहली के नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी के बांधे तारीफों के पुल

शुरूआती दो टेस्ट मैचों में भारतीय टीम के बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे थे, लेकीन अब शनिवार से शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन किया है.

कप्तान विराट कोहली के 152 गेंदों में 97 रन व अजिंक्य रहाणे के 131 गेंदों पर 81 रन की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने मैच के पहले दिन 6 विकेट के नुकसान पर 307 रन बना लिए है.

हमने दिन के अंत में एक अच्छा स्कोर बनाया 

मैच के बाद भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,

“मुझे लगता है, कि यह इस विकेट पर अच्छा स्कोर है. मैं और विराट गेंदबाजों पर दबाव डालने की योजना बना रहे थे और हम काफी हद तक इस पर कामयाब रहे है. मुझे लगता है, कि दिन के अंत में हमने यह एक अच्छा स्कोर बनाया है.

हम सोच रहे थे, कि अगर हमें अच्छी शुरुआत मिलती है, तो मध्य क्रम भी अच्छा कर सकता है और यही कारण था, कि आज हम एक अच्छा स्कोर बनाने में कामयाब रहे है. मैंने और विराट ने यह निर्णय लिया था, कि अगर कोई खराब गेंद मिलती है, तो हम उसे सीमा रेखा के पार करेंगे.”

ऋषभ का आत्मविश्वास शानदार 

पंत के प्रदर्शन पर रहाणे ने कहा, कि

“ऋषभ एक युवा खिलाड़ी है और उसकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास दिख रहा है. वह इंडिया ए के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहा था और लगातार रन बना रहा था. वह फॉर्म में है और उसका आत्मविश्वास भी काफी अच्छा है. एक खिलाड़ी के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आत्मविश्वास बहुत महत्वपूर्ण है. हमें उनसे मैच के दूसरे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.”

स्टोक्स को आईपीएल खेलने से मिली मदद 

रहाणे ने बेन स्टोक्स की गेंदबाजी के बारे में भी कहा,

“बेन स्टोक्स को आईपीएल में खेलने से हमें मदद मिली है. मुझे स्टोक्स की गेंदबाजी का अच्छे से पता था, क्योंकि वह आईपीएल में मेरे साथ राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलता हैं. हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे, हमारा इरादा सकारात्मक था.”

The post ENG vs IND: अजिंक्य रहाणे ने विराट कोहली के नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी के बांधे तारीफों के पुल appeared first on SportzWiki Hindi.