भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में भारत अभी 2-0 से पीछे चल रही है. ऐसे में भारत के लिए सबसे बड़ी मुश्किल सलामी बल्लेबाज़ के भूमिका को लेकर है. टीम का कोई भी सलामी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सका है और जल्द ही आउट हो गए हैं. ऐसे में टीम मैनेजेमेंट एक बड़ा दांव खेल सकता है. टीम रहाणे को सलामी बल्लेबाज़ के रूप में खिला सकती है. अगर आप भी इस बात से हैरान रह गए है, तो हम आपको बताते है ऐसा हम क्यों कह रहें है:
रहाणे की तकनीक

अजिंक्य रहाणे को हमेशा से ही विदेशी पिचों का अच्छा बलेल्बाज़ माना जाता है. उन्हें हुक और कट शॉट खेलने में कोई भी दिक्कत नही होती है. इसके अलावा वो रुक पर बल्लेबाज़ी करने भी पसंद करते है. ऐसे में उनका सलामी बल्लेबाज़ के रूप में टीम के लिए अच्छा भी है.ऐसे में अगर वो सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका में आते हैं तो उनके पास फॉर्म हासिल करने और खुद को साबित करने का अच्छा मौका होगा.
प्रथम श्रेणी में सलामी बल्लेबाज़ के रूप में की है बल्लेबाज़ी

अजिंक्य रहाणे उन खिलाड़ियों में आते हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से धूम मचा दी थी. यही वजह थी कि चयनकर्ताओं को उन्हें तब राष्ट्रीय टीम में चुनने के लिए मजबूर होना पड़ा जब भारतीय टीम के ऊपरी क्रम में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और राहुल द्रविड जैसे बड़े नामों का बोलबाला था.
रहाणे ने घरेलू क्रिकेट में मुंबई की तरफ से खेलते हुए 110 प्रथम श्रेणी मैचों में 53 से ज्यादा के औसत से 8794 रन बनाए जिनमें 29 शतक शामिल हैं. लिस्ट-ए मैचों में भी उन्होंने 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं.

लेकिन, कई क्रिकेट विश्लेषक कहते हैं कि घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर रहाणे ने राष्ट्रीय टीम में जगह तो पा ली लेकिन, परिस्थितियां उनके विपरीत ही रहीं. उन्हें राष्ट्रीय टीम में अपने पसंदीदा क्रम पर खेलने के मौके न के बराबर ही मिल सके.
रहाणे ने घरेलू क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज शुरुआत की थी और उन्होंने जबर्दस्त प्रदर्शन भी किया. वे कई बार तीसरे नंबर पर भी खेले और अच्छे नतीजे दिए. यानी साफ़ था कि रहाणे या तो ओपनर के तौर पर परिपक्व थे या फिर तीसरे नंबर पर.
वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था रिकॉर्ड

रोहित शर्मा को चैंपियंस ट्राफी के बाद आराम दिया गया था. इस दौरान उनकी जगह रहाणे को मौका मिला था. इस सीरीज में रहाणे ने रनों का अंबार लगा दिया था. इस सीरीज में उन्होंने एक शतक भी लगाया था और राहुल द्रविड़ के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बने थे.
The post ENG vs IND: तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारत को करना पड़ेगा अजिंक्य रहाणे को लेकर यह बड़ा बदलाव, तभी मिलेगी जीत appeared first on SportzWiki Hindi.