दुसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले इंग्लैंड टीम के कप्तान जो रूट ने एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने अपने रन आउट से लेकर 6000 रन बनाने की उपलब्धि के बारे में बोला है.
आखिरी सत्र में मिली निराशा

दिन के खेल को लेकर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा,
“निश्चित तौर पर हमें दिन के आखिरी सत्र में निराशा महसूस हुई है. हमने शुरूआती दो सत्र में अच्छा क्रिकेट खेला था, लेकिन हम तीसरे सत्र में वह लय बरकरार नहीं रख सके थे, हमें आखिरी सत्र में कुछ अच्छी साझेदारियों की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. हम इसकी भरपाई अब गेंदबाजी में पूरी करना चाहेंगे. मुझे उम्मीद है, कि हम आज दुसरे दिन अच्छा खेलेंगे.”
रन आउट होने से हूं निराश

अपने रन आउट के बारे में जो रूट ने कहा,
“हम जीतने ज्यादा हो सके उतने रन अपनी टीम के लिए जोड़ना चाहते थे, इसलिए मैं दुसरे रन के लिए भाग गया था. रन आउट के रूप में आउट होकर में निराश जरुर हूं. जॉनी भी मेरे रन आउट आउट होने से दुखी था. मैं अपने रन आउट होने का जिम्मेदार उसे नहीं मानता, लेकिन जब मैच चल रहा होता है, तो जोश में कुछ ना कुछ थोड़ा देर के लिए हो जाता है. मुझे बाद में इस बात का अहसास हुआ था, कि अगर मैं कुछ देर और बल्लेबाजी करता तो अपनी टीम को एक अच्छा स्कोर तक पहुंचा सकता था.”
जो रूट ने अपने आउट होने पर कोहली के जश्न मनाने को लेकर कहा,
“मैंने विराट कोहली का अपने रन आउट का जश्न मनाने का अंदाज मैच के दौरान नहीं देखा था. उस समय मैं सीधे पवेलियन की ओर चल गया था. हालाँकि, मैंने रात को उसका वीडियो देखा था. मुझे उनके जश्न मनाने का अंदाज काफी रोमांचक लगा है. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज है और ऐसी चींजे चलती रहेगी.”
रशिद से है उम्मीदें

इंग्लैंड के कप्तान ने आगे कहा, “हाँ मुझे छह हजार रन पूरे करने में काफी गर्व महसूस हो रहा है. मैंने पिछले पांच साल में कड़ी मेहनत के बाद इस उपलब्धि को हासिल किया है, इसलिए यह मेरे लिए काफी खास है.
आदिल रशिद निश्चित तौर पर एक अच्छे स्पिनर है और वह गेंद को टर्न कराने में भी माहिर है. रशिद लोअर डाउन द आर्डर में भी अच्छा खेलते है. इसलिए वह हमारे लिए इस सीरीज व मैच में महत्वपूर्ण साबित होंगे. विकेट पर गेंद टर्न कर रहा है, इसलिए हमें उनसे इस मैच में काफी उम्मीद है. वैसे हमारे पास एक अच्छा गेंदबाजी यूनिट है. हमारे गेंदबाज काफी आक्रमक है. “
The post ENG vs IND: विराट कोहली ने जो रूट के रन आउट पर बनाया था अजीबोगरीब तरह से जश्न अब रूट ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.