Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: भारत के लिए आई बुरी खबर, मंडरा रहा सीरीज हारने का खतरा

लॉर्ड्स में शुरु होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले जो खबर सामने आयी वह बेहद निराश कर देने वाली है. टॉस होने से पहले ही लॉर्ड्स मैदान पर बारिश शुरु हो गयी. जोकि भारत के लिए एक खतरे की घंटी है. जबकि दूसरी ओर इंग्लैंड के लिए ये एक ख़ुशी के बात हो सकती है.

बारिश के कारण स्पिनर नाकाम 

बारिश की वजह से पिच गीली हो जाएगी जिससे स्पिनर गेंदबाज कारगर साबित नही हो पाएंगे. जबकि पहले टेस्ट मैच में एक स्पिनर के साथ उतरने वाली भारतीय टीम इस मैच में दो स्पिनर के साथ उतरने की योजना बना रही थी.

इंग्लैंड बल्लेबाजों की कमजोरी भी स्पिनर गेंदबाज हैं. स्पिनर्स के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आते हैं. पिछले मैच में अश्विन ने कुल मिलाकर सात विकेट लिए थे. पहली पारी में चार जबकि दूसरी में तीन विकेट निकाले थे. इंग्लैंड के टेस्ट के सबसे शानदार बल्लेबाज एलिस्टर कुक को दोनों बार अश्विन ने ही पाना शिकार बनाया था. वहीं अब बारिश होने के बाद स्पिनर्स को पिच से मदद नही मिलेगी और वह प्रभावी साबित नही होंगे.

भारतीय बल्लेबाजी के लिए भी बढ़ी मुसीबत

बारिश होने के बाद जहां गेंदबाजी आसान नही होगी तो वहीं बल्लेबाजी के लिए भी दिक्कतें बढेंगी. पहले मैच में विराट कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज पर्याप्त रन नही बना सका था. ऐसे में पहले ही इंग्लैंड की गेंदबाजी से जूझ रहे भारतीय बल्लेबाजों के लिए बारिश के बाद की पिच पर खेल पाना और मुश्किल भरा हो जाएगा.

इंग्लैंड के खिलाड़ी वहां के मौसम और परिस्थितियों से भलीभांति वाकिफ हैं जबकि भारतीय खिलाड़ियों को परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालना होगा. ऐसे में जेम्स एंडरसन और सैम करन की तेज गेंदबाजी का सामना करने किसी भी लिहाज से साधारण नही होने वाला है. जहां भारत ये मैच जीत कर इंग्लैंड से बराबरी करने के बारे में विचार कर रहा था, वहीं बारिश ने भारत के मंसूबों पर पानी फेर दिया है.

The post ENG vs IND: भारत के लिए आई बुरी खबर, मंडरा रहा सीरीज हारने का खतरा appeared first on SportzWiki Hindi.