Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: भारत की खराब शुरुआत पर भड़के रोहित शर्मा ने कहा मै सम्भालूँगा ओपनिंग की जिम्मेदारी

भारतीय टीम को इंग्लैंड में इन दिनों खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में संघर्ष करना पड़ रहा है। भारतीय टीम को इस टेस्ट सीरीज के अब तक खेले गए पहले दोनों टेस्ट मैचों में बल्लेबाजों को इंग्लिश तेज गेंदबाजों के आगे संघर्ष करना पड़ा है। भारतीय बल्लेबाजों में सबसे बड़ी कमी सलामी बल्लेबाजों के रूप में देखी गयी।

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज नहीं दिखा पा रहे धमाल

भारतीय टीम के इस टेस्ट सीरीज के पहले दोनों टेस्ट मैचों में अलग-अलग सलामी जोड़ी नजर आयी पहले टेस्ट मैच में जहां शिखर धवन और मुरली विजय ने पारी की शुरुआत की तो वहीं दूसरे टेस्ट मैच में मुरली विजय के साथ केएल राहुल को मौका मिला, लेकिन ये जोड़ी भी कोई कमाल नहीं कर सकी।

The county chief boils down to the recession in the sale of tickets to the India-England series

रोहित शर्मा ने भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाजी को लेकर दी प्रतिक्रिया

ऐसे में अब कुछ हद तक भारतीय टीम के सीमित ओवर के सलामी बल्लेबाज  रोहित शर्मा को याद किया जा रहा है। रोहित शर्मा को इंडिया टीवी के साथ खास बातचीत में रोहित शर्मा को जब ओपनिंग को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि

“देखों मैंने कभी भी टेस्ट मैचों में ओपनिंग की पेशकश नहीं की थी। लेकिन मैं टीम मैनेजमेंट के कहने पर किसी भी रूप में ओपनिंग करने को तैयार हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं वनडे में भारत के लिए ओपनिंग करूंगा, लेकिन जब मैंने भारत के लिए खेलना शुरु किया तो ये सबकुछ हो गया। मेरे पास ओपनिंग का विकल्प था और कोई विकल्प मेरे लिए बंद नहीं हुआ था। तो अगर मौका आए तो मैं इसे लूंगा।”

टेस्ट टीम में मौका मिलना मेरे हाथ में नहीं

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि  “मैं भी इसका(टेस्ट) हिस्सा बनना चाहता हूं लेकिन ये मेरे हाथ में नहीं है। मुझे इसके मौके का इंतजार करना होगा। जब भी मे आएगा तो मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार रहूंगा। इसके लिए तैयार रहने के लिए मैं सबकुछ तैयारी कर रहा हूं। जैसे ट्रेनिंग उतनी करूं कि अगर मुझे ये मौका मिले तो जितना संभव हो सके मैं तैयार रहूं। “

इंग्लैंड के दौरे पर हमारी टीम कर सकती है वापसी

भारतीय टीम की इस टेस्ट सीरीज में 0-2 से पीछे रहने को लेकर कहा कि “हां हमें विश्वास करना होगा कि हम इसे कर सकते हैं। हमने इसे दक्षिण अफ्रीका में किया है। हमनें पहले दो टेस्ट मैच गंवाए और फिर हम जोहानिसबर्ग टेस्ट मैच में वापसी की और टेस्ट मैच जीता। हमने पहले इंग्लैंड में टेस्ट जीते हैं, हमें सिर्फ उसी मानसिकता में शामिल होने की जरूरत है, हमनें इंग्लैंड के पिछले दौरे पर टेस्ट मैच कैसे जीते उसी तरह से हमें खेलना होगा। अभी भी तीन टेस्ट मैच बचे हुए हैं और मुझे लगता है कि अगर हम विश्वास करते हैं कि हम इसे कर सकते हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG vs IND: भारत की खराब शुरुआत पर भड़के रोहित शर्मा ने कहा मै सम्भालूँगा ओपनिंग की जिम्मेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.