Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: कुमार संगकारा को पूरा विश्वास विराट कोहली जल्द तोड़ देंगे सचिन का ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड

भारतीय और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरिज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान कोहली ने खूब सुर्खियां बटोरी है. मौजूदा कप्तान कोहली ने चल रहे टेस्ट की पहली पारी में 149 रनों की शानदार पारी खेल कर इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाजों का जहाँ पर बल्ला नहीं चला वहीँ पर कोहली ने शतक लगा डाला.

इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले दौरे में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन एक कप्तान की जिम्मेदारी निभाते हुए उनकी ये पारी काबिले तारीफ है. कोहली की इस पारी को देखकर सिर्फ भारतीय ही नहीं अंग्रेज और पाकिस्तान के दिग्गज भी फैन हो गये है.

ब्रिटिश मीडिया ने बनाया कोहली को किंग 

कोहली ने केवल देश का ही दिल नहीं जीता बल्कि ब्रिटिश मीडिया ने इस कप्तान को कोहली किंग का नाम दिया है. इस श्रृंखला के लिए यह टोन सेट किया है. श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा ने कोहली की जमकर तारीफ की और कहा है कि मैं कोहली की इस पारी से बहुत प्रभावित हूँ. उन्हें लगता है, कि कोहली ने देर से बल्लेबाजी की. उन्हें पहले बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए था.

वह लम्बे समय तक क्रीज पर खड़े रह सकते है. शुक्रवार को संगकारा ने टाइम्स इंडिया से बात करते हुए कहा, कि

“जिस तरह से विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे है, वो निश्चित रूप से महान बल्लेबाजी की निशानी है.”

 


कुमार संगकारा को विराट कोहली में सचिन की छवि दिखाई देती है, उन्होंने कहा कि अगर विराट ने लम्बे समय तक क्रिकेट खेलना जारी रखा, तो वो कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना सकता है.

श्रीलंकाई पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने कहा कि

“वह समय के साथ कुछ अच्छी बल्लेबाजी करें, तो और भी मजबूत होता जाएगा. विराट खुद से हमेशा बेहतर करने की सोंचता है. वो अपनी गलतियों को सुधरता है. इसलिए वह कुछ महत्वपूर्ण रिकॉर्ड तोड़ सकता है.”

विराट कोहली ने अब तक 57 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाये है. इसका मतलब साफ़ है कि विराट कोहली की नजरों में सचिन के 100 शतक है.
संगकारा ने कहा कि

“अगर वह लम्बे समय तक क्रिकेट खेलता रहा तो कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ सकता है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह कब तक क्रिकेट खेलता है.”

The post ENG vs IND: कुमार संगकारा को पूरा विश्वास विराट कोहली जल्द तोड़ देंगे सचिन का ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.