Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: इंग्लैंड के पत्रकारों को इंटरव्यू देने से इंकार करने के बाद विराट ने किया कुछ ऐसा अंग्रेज भी हुए उनके कायल

विराट कोहली मैदान पर हमेशा से अपनी आक्रमकता के लिए जाने जाते हैं. वहीं मैदान के बाहर वो कोई भी मौका अपने फैन्स को खुश करने का नही छोड़ते हैं. कुछ ऐसा ही कारनामा इंग्लैंड में देखने को मिला. जब विराट कोहली मैदान से बाहर आने के बाद एक छोटे से बच्चे के पास ऑटोग्राफ देने के लिए चले गए. कोहली को इस तरह से देख कर वहां पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए.

कोहली ने छोटे बच्चे को दिया ऑटोग्राफ 

हाल में ही  विराट का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. ये वीडियो उस समय का है, जब टीम इंडिया बस से एयरपोर्ट जा रही है. इसी समय कोहली ने अपनी सिक्युरिटी को नजरअंदाज कर बच्चे की फरमाइश पूरी कर रही है.

आप को बता दें कि इग्लैंड को हराने के बाद खिलाड़ी ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम के बाहर खड़ी बस में बैठने जा रहे हैं तो इसी दौरान प्रशंसकों ने विराट कोहली घेर लिया और वहां भीड़ में खड़ा एक बच्चा जोर-जोर विराट का नाम पुकार रहा है.

दरअसल, मासूम फैन बार-बार गुहार लगाते हुए बोल रहा है,- ”विराट अ पिक्चर प्लीज…” अपने दूसरे प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दे रहे कोहली ने जैसे ही ये आवाज़ सुनी तो वे तुरंत पूरी भीड़ को छोड़ उस नन्हे फैन के पास जा पहुंचे.

जहां कप्तान कोहली ने फौरन बच्चे के साथ खड़े पैरेंट से मोबाइल लिया और उनके साथ एक सेल्फी ली. इसके बाद पास में खड़े और भी बच्चों को ऑटोग्राफ्स भी दिया.

विराट कोहली इस समय हैं बेहद शानदार फॉर्म में 

विराट कोहली इस समय बेहद शानदार फॉर्म में है. खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में उन्होंने दोनों पारियों में 200 रन बनाए थे. उनकी इस पारी की वजह से टीम इंडिया को जीत हासिल करने में आसानी हुई थी. अपने इस प्रदर्शन की वजह से कोहली इस बार फिर से टेस्ट रैंकिंग में भी शीर्ष पर पहुँच गए है.

विडियो देखने के लिए जहाँ क्लिक करें

 

The post ENG vs IND: इंग्लैंड के पत्रकारों को इंटरव्यू देने से इंकार करने के बाद विराट ने किया कुछ ऐसा अंग्रेज भी हुए उनके कायल appeared first on SportzWiki Hindi.