Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: टेस्ट सीरीज में मुश्किल में फंसी टीम को मिला इस साथी का साथ, फैंस से की टीम को सपोर्ट करने की अपील

भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। विराट कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में दो-दो हाथ कर रही है। भारत पिछले काफी समय से शानदार प्रदर्शन कर रही है लेकिन जिस तरह से उनके लिए इंग्लैंड का ये दौरा अब तक बीता है उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय टीम को इंग्लैंड में हो रही है मुश्किल

टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन की पॉजिशन पर काबिज भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ इस 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के बर्मिंघम में खेले गए पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था और लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी भारतीय टीम ने पहली पारी में हथियार डाल दिए हैं।

मुश्किल में खड़ी भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा की फैंस से अपील

भारत के इस प्रदर्शन को देखते हुए समर्थक भी अब भारतीय टीम की कड़ी आलोचना करने में लग गए हैं। कई समर्थक को टीम इंडिया को केवल घर का शेर मान रही है। इन तमाम आलोचनाओं के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवर के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस मुश्किल समय में फैंस से टीम का सपोर्ट करने की अपील की है।

रोहित ने फैंस से की मुश्किल में खड़ी टीम का सपोर्ट करने की अपील

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भले ही इंग्लैंड में खेल रही भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन उन्होंने भारत का समर्थन करने की अपील की है। रोहित शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “चलो आप ये नहीं भूलें कि ये वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत को नंबर 1 रैंकिंग पर पहुंचाया। अब जब टीम को मुश्किल हो रही है तो थोड़ी सा सपोर्ट भी करें, ये हमारी ही टीम है।”

टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं होने के बाद भी रोहित ने दिया अपने साथियों का साथ

भारत के क्रिकेट प्रशंसकों से रोहित शर्मा ने तो मुश्किल समय में टीम का सपोर्ट करने की अपील की है। लेकिन अब देखना है कि क्या फैंस अपनी टीम को इसी तरह से सवालों के घेरे में लेते हैं या इंग्लैंड में खेल रही विराट सेना पर विश्वास दिखाकर सपोर्ट करते हैं। लेकिन रोहित शर्मा ने टेस्ट टीम के साथ नहीं होने के बाद भी अपने साथियों की मुश्किल को समझा।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG vs IND: टेस्ट सीरीज में मुश्किल में फंसी टीम को मिला इस साथी का साथ, फैंस से की टीम को सपोर्ट करने की अपील appeared first on SportzWiki Hindi.