Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: पांच युवा खिलाड़ी जिन्हें अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए पहली बार भारतीय टीम में मिल सकता है मौका

भारतीय टीम इनदिनों इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने शुरूआती तीन टेस्ट मैचों के लिए 18 सदस्यी टीम को चुना था.

अब अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान जल्द होने वाला है. आज हम आपकों पांच ऐसे युवा खिलाड़ियों के नाम बताएंगे, जिनका चयन अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में किया जा सकता है.

पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ ने अपने 14 मैचों के प्रथम श्रेणी करियर में अबतक 56.72 की शानदार औसत से 1418 रन बनाये है. वह अपने प्रथम श्रेणी करियर में 7 शतक और 5 अर्धशतक लगा चुके है.

वह वर्तमान में शानदार फॉर्म में भी है, इसलिए उनके इस शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए व उनकी फॉर्म को देखते हुए पृथ्वी को भारत की अंतिम दो टेस्ट मैचों की टीम में शामिल किया जा सकता है.

मयंक अग्रवाल 

मयंक अग्रवाल ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर में 49.92 की औसत से 3245 रन बनाये हुए है. मयंक अग्रवाल भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार अच्छा कर रहे है. वह रणजी सीजन 2017-18 के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने थे. उनका हलियाँ फॉर्म भी शानदार है, इसलिए उन्हें अंतिम दो टेस्ट टेस्ट मैचों में शामिल किया जा सकता है.

हनुमा विहारी 

हनुमा विहारी ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर के 63 प्रथम श्रेणी मैचों में 59.79 की शानदार औसत से 5142 रन बना चुके है. वह वर्तमान में शानदार फॉर्म में है. वह इंडिया ए के लिए लगातार रन बना रहे है. उन्होंने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ हाल में ही एक शानदार शतक भी लगाया था. इसलिए वह भी टीम में जगह पाने के प्रबल दावेदार है.

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज ने सिर्फ 19 प्रथम श्रेणी मैचों के क्रिकेट करियर में कुल 86 विकेट हासिल कर चुके है. वह पिछले दो-तीन सालों से लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे है और जमकर अपनी घरेलू टीम के लिए विकेट हासिल कर रहे है.

मोहम्मद सिराज ने हाल में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ चार दिन के टेस्ट मैच में 10 विकेट हासिल किये थे. उनकी फॉर्म को देखते हुए उन्हें भी इंग्लैंड का टिकट मिल सकता है.

रजनीश गुरबानी 

रजनीश अपने छोटे से 14 मैच के प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर में 19.19 की औसत से कुल 71 विकेट हासिल कर चुके है. उन्होंने 2017-18 के रणजी सीजन में अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर विदर्भ को रणजी चैंपियन बनाने में एक बहुत अहम भूमिका निभाई थी.  रजनीश के शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें भी अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है.

The post ENG vs IND: पांच युवा खिलाड़ी जिन्हें अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए पहली बार भारतीय टीम में मिल सकता है मौका appeared first on SportzWiki Hindi.