Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: अपनी जिम्मेदारियों से भागते है रवि शास्त्री, हार के बाद कभी नहीं करते मीडिया का सामना

पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम हार गयी. अभी भी चार मुकाबले खेले जाने हैं. लेकिन जैसा कि पहले से ही कयास लगाया जा रहा था कि भारतीय बल्लेबाजों के लिए यहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा. पहले मैच में यह नजारा देखने को भी मिला. कोई भी खेल वैसे तो हार जीत के लिए ही होता है, लेकिन टीम इंडिया के हेड कोच का जो गैरजिम्मेदाराना रवैया है वैसा नहीं होना चाहिए. मौजूदा समय में टीम इंडिया के हेड कोच की भूमिका रवि शास्त्री निभा रहे हैं.

 

याद करिए जब रवि शास्त्री टीम इंडिया के कोच नहीं थे. इनसे पहले जब गैरी कर्स्टन, डंकन फ्लेचर और अनिल कुंबले कोच थे. तब भारत के हारने पर क्या होता था. ये सभी लोग हार के बाद खुद पर इनकी जिम्मेदारी लेते थे.

बकायदे प्रेस कांफ्रेस में आकर हार के कारणों का जिक्र करते थे. वहीं आश्वासन देते थे कि अगले मैच में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी. लेकिन रवि शास्त्री के साथ ऐसा नहीं होता. ऐसा लगता है जैसे वे अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं.

टीम के खिलाड़ियों के साथ ही शास्त्री के अनबन की ख़बरें मीडिया में आती रहती है. ऐसे में जब टीम के खिलाड़ियों का मानसिक माहौल सही नहीं रहेगा टीम का क्या होगा.

अभी इंग्लैंड के खिलाफ हम वनडे सीरीज हारे या टेस्ट सीरीज का पहला मैच हारे. हम ये सभी मुकाबले नजदीकी अंतर से हारे, लेकिन रवि शास्त्री साहब एक बार भी मीडिया के सामने नहीं आये. न ही उन्होंने हार के कारण की समीक्षा की.

वहीं जब भारतीय टीम मैदान में पसीने नहा रही थी तो साहब नींद में खर्राटे ले रहे थे. इसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुई. आखिर कब तक कोई इंसान अपनी जिम्मेदारियों से भाग सकता है. कभी न कभी तो आपको आगे आकर जिम्मेदारी लेनी होगी.

The post ENG vs IND: अपनी जिम्मेदारियों से भागते है रवि शास्त्री, हार के बाद कभी नहीं करते मीडिया का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.