Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: रोहित शर्मा ने किया सुनील गावस्कर का समर्थन, कहा इस वजह से भारत को करना पड़ रहा इंग्लैंड में हार का सामना

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं रहा है. टेस्ट सीरीज में भारत की हार के बाद अभ्यास को लेकर सवाल उठ रहे है.वही इस कड़ी में अब रोहित शर्मा ने भी अभ्यास को लेकर बात की और कहा कि विदेशों में होने वाली सीरीज को लेकर बात की.

अभ्यास है जरूरी

रोहित ने अभ्यास को लेकर बात करते हुए कहा किसी भी देश में जाकर खेलने से पहले टीम को उस देश में ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहिए. आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि “अगर आप ऑस्ट्रेलिया में होते हैं, तो वहां गेंद ज्यादा स्विंग नहीं होती, लेकिन उछाल लेती है. लेकिन इंग्लैंड में गेंद स्विंग होती है. मेरा मानना है कि किसी भी देश में खेलने से पहले टीम को वहां जाकर ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहिए. इससे खिलाड़ियों को वहां के हालात और तैयारी करने के लिए काफी समय मिल जाता है.”

मैं सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका के लिए तैयार हूँ

हाल में ही धवन और विजय लगातार इंग्लैंड के खिलाफ फेल हो रहे है. ऐसे में रोहित को सलामी बल्लेबाज़ के रूप में खिलाने की मांग हो रही है. ऐसे में जब उनसे सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो टेस्ट में ओपनिंग करने के लिए तैयार हैं.

रोहित टेस्ट मैचों में मिडिल ऑर्डर में खेलते हैं और उन्हें अब तक ओपनिंग का मौका नहीं मिला है. रोहित फिलहाल टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं और ऐसे में उन्होंने ये बयान देकर हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.

टीम पलटवार करने की क्षमता में नहीं थी

तीसरे मैच में टीम इंडिया की वापसी को लेकर बात करते हुए रोहित ने कहा कि “मेरा मानना है कि इस मैच में हमारे बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना सकते हैं। मैंने कई बार देखा है कि अगर किसी टीम पर दबाव बनता है, तो वो उस दबाव में बिखर जाती है। ऐसे में मैं ट्रेंट ब्रिज में भारतीय टीम के बल्लेबाजों को इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाते देखना चाहता हूं।”

The post ENG vs IND: रोहित शर्मा ने किया सुनील गावस्कर का समर्थन, कहा इस वजह से भारत को करना पड़ रहा इंग्लैंड में हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.