Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: गौतम गंभीर ने कहा अगर ऐसा हुआ तो भारत ही जीतेगा तीसरा टेस्ट मैच

ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ स्टंप्स तक 307/6 का स्कोर बना लिया है. भारत की तरफ से विराट कोहली 97 और अजिंक्य रहाणे ने 81 रनों का योगदान दिया और सीरीज में पहली बार भारत ने 300 का आंकड़ा पार किया. इंग्लैंड की तरफ से अभी तक सबसे ज्यादा तीन विकेट क्रिस वोक्स ने लिए हैं. दिन का खेल ख़त्म होने तक पंत 22 रन बना कर खेल रहे हैं.

पिछले दो मैचों की तुलना में भारतीय टीम का प्रदर्शन इस मैच में बेहतर नजर आ रहा है. भारत अगर इंग्लैंड के सामने पहली पारी में 350 से अधिक का टोटल रखता है तो यह किसी लिहाज से बुरा नहीं माना जाएगा. ऐसा हम नहीं बल्कि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है.

गंभीर ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए बताया कि

“इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी को इस हाल में देखना अच्छा संकेत है. पहले दिन इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार काम किया. हालांकि इंग्लैंड में कंडीशन बदलते समय नहीं लगता. ऐसे में अगर भारत 350 के उपर रन बना गेंदबाजी करने आता है, तो मेजबान टीम के लिए आसान नहीं होगा.”

उन्होंने कहा कि

“इंग्लैंड में भारतीय बल्लेबाज इस मैच से पहले तक जूझते नजर आ रहे थे, लेकिन यहां थोड़े रन बोर्ड पर नजर आ रहे हैं. इससे हमारे गेंदबाजों का भी मनोबल ऊँचा रहेगा. उम्मीद है कि मैच का परिणाम भारत के पक्ष में आयेगा.”

ऐसे गिरे विकेट
भारत को पहला झटका शिखर धवन के रुप में लगा. तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने धवन को 35 रन के स्कोर पर दूसरी स्लिप में जोस बटलर के हाथों कैच आउट करवाया.

इसके बाद वोक्स ने ही केएल राहुल को 23 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया. इसके बाद वोक्स ने टीम इंडिया को तीसरा झटका दिया. वोक्स ने पुजारा को 14 रन के स्कोर पर आदिल राशिद के हाथों कैच आउट करवाया.

इसके बाद ब्रॉड ने 81 रन के स्कोर पर रहाणे को कुक के हाथों कैच आउट करवा कर भारत को चौथा झटका दिया. इसके बाद आदिल राशिद ने विराट कोहली को स्लिप में स्टोक्स के हाथों कैच आउट करवा भारत को 5वां झटका दिया. हार्दिक पांड्या का बल्ला इस मैच में भी नहीं चला और वह 18 रन बनाकर एंडरसन का शिकार बने.

The post ENG vs IND: गौतम गंभीर ने कहा अगर ऐसा हुआ तो भारत ही जीतेगा तीसरा टेस्ट मैच appeared first on SportzWiki Hindi.