Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: मैन ऑफ़ द मैच विराट कोहली के ऐसा न करने से कोहली से खफ़ा हुए सचिन तेंदुलकर

ट्रेंट ब्रिज में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली मैन ऑफ़ द मैच बने. वहीं महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि कोहली और पंड्या को यह मैन ऑफ़ द मैच साझा करना चाहिए. भारत ने इस मैच में इंग्लैंड को 203 रनों से करारी शिकस्त दी है.

कोहली और पंड्या की तारीफ करते हुए ये कहा सचिन ने

सचिन तेंदुलकर ने कोहली की दोनों पारियों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा ”विराट की दोनों पारियां महत्वपूर्ण थीं. पहली पारी ने भारत को एक मजबूत नींव रखने में मदद की और दूसरी पारी के शतक ने एक बड़े लक्ष्य को निर्धारित किया. वहीं इसी दौरान मुझे लगता है हार्दिक पंड्या ने भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, खासकर पहली पारी में.”

मैच की पहली पारी में पंड्या ने पांच विकेट निकाले थे. जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान हार्दिक ने एक तेज तर्रार फिफ्टी जड़ी. सचिन ने कहा ”उनके(पंड्या) पांच विकेट महत्वपूर्ण थे. जो रूट, जॉनी बैरेस्टो जैसे बल्लेबाज फॉर्म में फॉर्म में हैं और उन्हें जल्दी आउट करना ज़रूरी है. उन्होंने दूसरी पारी में एक तेज अर्द्धशतकीय पारी भी खेली. जिससे स्कोर 500 के पार पहुंच सका”

सचिन ने कहा ”मैं अवार्ड(मैन ऑफ़ द मैच) दोनों में साझा कर देता. दोनों ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई है.”

विराट कोहली पहली पारी में शतक से चूकते हुए 97 रनों पर आउट हो गए थे. इसके बाद दूसरी पारी में कोहली ने 103 रनों की पारी खेली. जबकि पहली पारी में पंड्या ने पांच विकेट चटकाए थे. वहीं दूसरी पारी में पंड्या ने एक विकेट लिया और बल्लेबाजी में 51 रन बनाए.

इंग्लैंड ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना रखी है. पहले दोनों मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. जबकि अब चौथा मैच 30 अगस्त से 3 सितंबर के बीच साउथहैम्पटन में खेला जाएगा.

The post ENG vs IND: मैन ऑफ़ द मैच विराट कोहली के ऐसा न करने से कोहली से खफ़ा हुए सचिन तेंदुलकर appeared first on SportzWiki Hindi.