Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: लॉर्ड्स में विराट कोहली के साथ अर्जुन तेंदुलकर को भी मिली ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, निभा रहे ये भूमिका

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन हाल में ही भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर गये थे. जहां उन्होंने दो मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज खेली थी.

भारत ने तो यह टेस्ट सीरीज जीत ली थी, लेकिन अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. जहां वह बल्लेबाजी में दो मैच खेलकर 7 की मामूली औसत से मात्र 14 रन बना पाये थे. वही गेंदबाजी में भी अर्जुन मात्र 3 विकेट ही हासिल कर पाये थे.

अब पहुंचे है लॉर्ड्स

बता दें, कि अर्जुन तेंदुलकर अब लॉर्ड्स पहुंच गये है. लॉर्ड्स के मैदान पर ही भारत और पाकिस्तान का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच से पहले अर्जुन तेंदुलकर भारतीय खिलाड़ियों को मैदान पर प्रैक्टिस कराते हुए भी दिखे थे.

अर्जुन तेंदुलकर की एक तस्वीर इंग्लैंड की महिला ओपनर बल्लेबाज डेनियल वयाट के साथ भी वायरल हो गई थी. जिसमे वह डेनियल वयाट के साथ लंच करते नजर आये थे.

लॉर्ड्स में बने है ग्राउंड स्टाफ के सदस्य 

बता दें, कि अर्जुन तेंदुलकर लॉर्ड्स के मैदान पर ग्राउंड स्टाफ की भूमिका में काम कर रहे है और इस बात की जानकारी खुद लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम ने अपने अधिकरिक ट्विटर अकाउंट पर भी दी है.

अर्जुन तेंदुलकर लॉर्ड्स के स्टेडियम में एक ग्राउंड स्टाफ की तरह काम कर रहे है और उनके इस काम की खुद लॉर्ड्स स्टेडियम ने भी तारीफ की है.

लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम ने अपने अधिकरिक ट्विटर अकाउंट पर अर्जुन तेंदुलकर की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “अर्जुन तेंदुलकर न केवल MCCYC4L के साथ ट्रेनिंग कर रहे है. वह हमारे ग्राउंडस्टाफ को भी काम में पूरी मदद कर रहे है.

 

The post ENG vs IND: लॉर्ड्स में विराट कोहली के साथ अर्जुन तेंदुलकर को भी मिली ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, निभा रहे ये भूमिका appeared first on SportzWiki Hindi.