इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट कल यानि 18 अगस्त से ट्रेंट ब्रिज में खेलेगा। सीरीज के पहले मुकाबले में करीबी हार मिलने के बाद दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम के बल्लेबाज दोनों मैचों में पूरी तरफ फ्लॉप रहे और यही टीम की हार का सबसे बड़ा कारण है।
सलामी बल्लेबाजी रही विफल

सलामी बल्लेबाजी की बात करें तो दोनों मैचों में भारतीय टीम अलग-अलग सलामी जोड़ी के साथ उतरी। जहाँ पहले मैच में मुरली विजय के साथ शिखर धवन की पारी का आगाज किया, तो दूसरे मैच में विजय के साथ यह जिम्मेदारी केएल राहुल ने उठाई। दो सलामी जोड़ी आजमाने के बावजूद भारतीय टीम के प्रदर्शन में कोई बदलाव नहीं आया।
दोनों जोड़ी रही फ्लॉप

इस सीरीज में भी शिखर धवन का एशिया से बाहर फ्लॉप शो जारी रहा। पहले मैच में उनके बल्ले से 39 रन निकले और फील्डिंग के दौरान उन्होंने स्लिप में कई कैच टपकाए। इन्ही कैच की वजह से भारतीय टीम को हार का मुंह देखना पड़ा और उन्हें दूसरे मैच से ड्राप कर दिया गया।
पहले मैच में उनके साथी बल्लेबाज मुरली विजय ने कुल 26 रन बनाये, लेकिन विदेशी जमीन पर उनके रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें दूसरे मैच में भी मौका दिया गया। लॉर्ड्स में हुए दूसरे मैच में हालात और खराब हो गए और विजय मैच की दोनों पारियों में अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
तीसरे मैच में हो सकता है नया सलामी बल्लेबाज

अब तीसरे मैच में भारतीय टीम एकबार फिर विजय या धवन को प्लेयिंग में शामिल करने के बारे में सोच भी नहीं सकती। ऐसी स्थिति में दूसरे विकेटकीपर के रूप में दौरे पर गए ऋषभ पंत को सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका मिल सकता है।
वैसे तो पंत विकेटकीपर हैं, लेकिन उनके पास ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने का खासा अनुभव है। इसके साथ ही वह राहुल के साथ दाएं और बाएं हाथ का कॉम्बिनेशन बनाकर इंग्लिश गेंदबाजों को परेशान कर सकते हैं।
The post ENG vs IND: विजय या धवन नहीं तीसरे मैच में लोकेश राहुल के साथ यह बल्लेबाज करेगा पारी की शुरुआत! appeared first on SportzWiki Hindi.