Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: तीसरे टेस्ट में भारत को फिर मात देने के लिए इंग्लैंड ने उतारी सबसे मजबूत टीम, स्टोक्स को नहीं मिला जगह

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 18 अगस्त से खेला जाएगा. इस टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है. इस मैच के लिए भी टीम में कोई बदलाव नही किया है . टीम के स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स अभी भी केस की वजह से टीम के साथ जुड़ नही पाएं हैं. ऐसे में टीम में कोई भी बदलाव नही हुआ है.

इंग्लैंड टीम में नही हुआ हैं बदलाव 

भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की घोषणा कर दी गए है. इस टेस्ट के लिए टीम में कोई भी बदलाव नही किया गया है. टीम की कमान जो रूट के पास है.

वही कोर्ट में चल रहे केस की वजह से बेन स्टोक्स इस टेस्ट मैच भी टीम में जगह नही बना पाए हैं. आप को बता दें कि दुसरे टेस्ट के लिए उनकी जगह टीम में ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को शामिल किया गया था.

वोक्स ने इंजरी के बाद टीम में वापसी की थी. इसके अलावा सेलेक्टर्स ने टीम के मध्यक्रम से बल्लेबाज डेविड मलान को भी ड्रॉप किया था.  मलान पहले टेस्ट की दोनों पारियों में रन बनाने में सफल नहीं रहे थे और उनकी जगह टीम में सरे के बल्लेबाज ओली पॉप को शामिल किया गया था.

ओली पॉप को घरेलू स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम मिला था. इसके अलावा भारत  के खिलाफ भी उनका उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था.

आप को बता दे कि इंग्लैंड ने भारत पर 2-0 की बढ़त बना ली है. ऐसे में अगर तीसरा मैच भी इंग्लैंड ने जीत लिया तो वो सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर लेंगे.

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम:

जो रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलिएस्टर कुक, सैम कुरर्न, किटोन जेनिंग्स, ओली पॉप, जेमी पोर्टर, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स

The post ENG vs IND: तीसरे टेस्ट में भारत को फिर मात देने के लिए इंग्लैंड ने उतारी सबसे मजबूत टीम, स्टोक्स को नहीं मिला जगह appeared first on SportzWiki Hindi.