Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: पोलॉक ने बताया वो कारण जिसकी वजह से इंग्लैंड के सामने बेबस नजर आये भारतीय बल्लेबाज

इंग्लैंड की टीम ने भारत को पहले टेस्ट मैच में एक नजदीकी मुकाबले में 31 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड की इस जीत में जीत में जितना उनके गेंदबाजी का हाथ रहा उतना ही भारतीय बल्लेबाजों ने भी उनका साथ दिया।

मैच में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। बल्लेबाजों के रन न बनाने को लेकर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज शॉन पोलक ने प्रतिक्रिया दी है।

इंग्लैंड में उपमहाद्वीप के बल्लेबाजों का फेल होना स्वभाविक

अपने समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल दक्षिण अफ्रीका के शॉन पोलक का मानना है कि भारतीय उपमहाद्वीप के बल्लेबाजों का इंग्लैंड की परिस्थिति में रन न बनाना स्वभाविक है। डेली मेल से बात करते हुए उन्होंने कहा

“मुझे लगता है भारतीय बल्लेबाजों को हमेशा एशिया से बाहर खेलने में दिक्कतें होती हैं। यही दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बल्लेबाजों के साथ भी होता है जब वह भारत में खेलते हैं। हम अपने शुरूआती दिनों में स्पिन काफी कम खेलते हैं। यही वजह है कि कंडीशन में ढलने में समय लगता है।”

गेंदबाजों और विराट की तारीफ

पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों और कप्तान विराट कोहली ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। पोलॉक ने गेंदबाजों पर प्रदर्शन के बाद लगता है कि एक बार भारतीय बल्लेबाजी चल जाये, तो इंग्लैंड को इस सीरीज में कड़ी टक्कर मिल सकती है।

साथ ही उन्होंने विराट कोहली के बल्लेबाजी के बारे में कहा

“कोहली द्वारा यह एक प्रभावशाली पारी थी। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कुछ जबरदस्त शॉट खेले। कोहली ने जेम्स एंडरसन के खिलाफ काफी मेहनत की और आपको कई बार ऐसा करना पड़ता है। उनकी यह पारी इसलिए भी खास थी, क्योंकि पीछले दौरे में वह फेल रहे थे।”

अन्य बल्लेबाज भी बनाएं रन 

पिछले कुछ सालों में सभी टीमें अपने घर में आसानी से जीत हासिल कर लेती है, लेकिन बाहर जाकर जीतने में असफल रहती हैं। ऐसे में पोलक का मानना है कि अगर भारत को कुछ करना है तो कोहली के अलावा अन्य बल्लेबाजों को भी रन बनाने पड़ेंगे।

The post ENG vs IND: पोलॉक ने बताया वो कारण जिसकी वजह से इंग्लैंड के सामने बेबस नजर आये भारतीय बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.