Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: हार के बाद विराट कोहली के फैन हुए जो रूट खुद को ठहराया इंग्लैंड की हार का जिम्मेदार

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में भारत ने 203 रनों से एक बड़ी जीत हासिल की. वहीं इंग्लैंड को मिली इस हार की वजह इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस के दौरान की गयी अपनी गलती को मना है.

भारत को बताया दुनिया की सबसे मजबूत टीम

इंग्लैंड को सीरीज में मिली पहली हर पर कप्तान जो रूट ने कहा कि ”मुझे कोई पछतावा नज़र नहीं आ रहा है. यह हमारी तरह एक मजबूत टीम है. टॉस के दौरान निर्णय लेना हमेशा मुश्किल होता है. विकेट पर थोड़ी बहुत घास नज़र आ रही थी. जिससे मैच में बढ़त बनाने का अच्छा मौका था. मगर ऐसा नहीं हुआ. इसे हम कुछ हद तक ज़िम्मेदार मान सकते हैं”

”पहली पारी में हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. दूसरी पारी में बटलर और स्टोक्स के बीच हुई साझेदारी प्रशंसनीय है. इससे सीखा भी जा सकता है कि टेस्ट क्रिकेट में किस तरह से खेलना है. हमें इस पर ध्यान देना होगा.”

विराट कोहली के बारे में पूछने पर रूट ने कहा

”हम हमेशा ही उनको आउट करने की ओर ही देखते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्हें हमारे खिलाफ आसानी से रन मिल गए हैं. हमने अच्छी गेंदबाजी की. मगर उन्होंने इन परिस्थितियों में खेलने का एक अच्छा तरीका खोज लिया है. हमारे पास अच्छे गेंदबाज हैं. जो उन्हें आउट कर सकते हैं. हमें अपने गेंदबाजों को स्लिप में मौके देने होंगे.”

जो रूट ने जॉनी बैरेस्टो के चोटिल होने के बारे में जानकारी देते हुए कहा ”अच्छा होगा अगर वह इसे जल्द ही रिकवर कर लेते हैं. आप उनके जैसे खिलाड़ी को अपनी टीम में बनाए रखना चाहते हो”

भारत ने इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी की है. इससे पहले उसे लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. अब चौथा टेस्ट मैच 30 अगस्त से 3 सितंबर के बीच साउथैम्प्टन में खेला जाएगा.

The post ENG vs IND: हार के बाद विराट कोहली के फैन हुए जो रूट खुद को ठहराया इंग्लैंड की हार का जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.