Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: वीरेंद्र सहवाग ने रवि शास्त्री से चुकता किया हिसाब, पहले टेस्ट में मिली हार के बाद दे डाली ये सलाह

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के अलावा भारत के सभी बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे, इसलिए अब सहवाग ने टीम के कोच रवि शास्त्री को एक सलाह दे डाली है.

भारत के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है, कि जहां एक तरफ भारतीय टीम के कप्तान विराट ने मैच में 200 रन अकेले बनाये थे. वही बाकि 20 बल्लेबाज दोनों पारियों में मिलाकर मात्र 214 रन ही बना पाये थे.

भारत के बड़े-बड़े बल्लेबाज हुए थे ढेर 

भारतीय टीम के बड़े-बड़े बल्लेबाज इस मैच में पूरी तरह फेल साबित हुए थे. मुरली विजय जहां इस मैच में  (20 और 6 रन), धवन (26 और 13 रन ), राहुल (4 और 13 रन ) और रहाणे (15 और 2 रन ) ही बना पाये थे. यह चारों स्पेशलिस्ट बल्लेबाज दोनों पारियों में मिलाकर मात्र 99 रन ही भारतीय टीम के लिए जोड़ पाये थे.

सहवाग ने बल्लेबाजों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा 

वीरेंद्र सहवाग ने इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा, “क्रिकेट में रैंकिंग का कोई फर्क नहीं पड़ता है. यदि आप किसी एक दिन पर भी अच्छी तरह से नहीं खेलते हैं, तो आप मैच नहीं जीतेंगे. मुझे लगता है, कि बर्मिंघम में उन तीन दिनों में भारत के बल्लेबाजों ने बहुत खराब प्रदर्शन किया.

गेंदबाजों ने अच्छा काम किया, लेकिन बल्लेबाजी अच्छी नहीं थी. अगर वहां एक बल्लेबाज होता जो कोहली के साथ 50-60 रन की साझेदारी करता, तो शायद यह 31 रन का अंतर नहीं रहता और भारत यह मैच भी जीत सकता था. पहली पारी में स्कोर करना टीम के लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहता है.”

भारत सिर्फ तीन खिलाड़ियों के साथ मैच नहीं जीत सकता 

सहवाग ने आगे अपने बयान में कहा, “भारत को पहला टेस्ट जीतना चाहिए था. बल्लेबाजों ने गेंदबाजों द्वारा की गई सभी अच्छी चीजों को खराब कर दिया. केवल तीन खिलाड़ी लॉर्ड्स से पहले आत्मविश्वास में होंगे और वे कोहली, अश्विन और ईशांत हैं.

इन तीनों ने एजबेस्टन में अच्छा प्रदर्शन किया. बाकि सब भगवान के भरोसा ही होगा, लेकिन भारत सिर्फ तीन खिलाड़ियों के साथ मैच नहीं जीत सकता है. सभी 11 खिलाड़ियों को योगदान करने की जरूरत है.”

टीम प्रबंधन भारतीय खिलाड़ियों का रखे ध्यान 

सहवाग ने आगे अपने बयान में कहा, “टीम प्रबंधन, चाहे वह संजय बांगर, रवि शास्त्री या भारत अरुण है. उन्हें खिलाड़ियों से बात करना और उन्हें बताना है, कि एजबेस्टन में जो भी हुआ. वह अब भूल जाना चाहिए और अगले मैच पर ध्यान देना चाहिए.

अगर एजबेस्टन में विफलता बल्लेबाजों के दिमाग में रहती .है तो यह भारत के लिए और समस्याएं पैदा कर सकती है. टीम प्रबंधन को खिलाड़ियों को प्रेरित करना चाहिए. फ्री टाइम के दौरान कुछ मजेदार गतिविधियां होनी चाहिए, जिससे टीम की बॉन्डिंग बनी रहे और खिलाड़ियों का दिमाग तरोताजा रह सके.”

 

The post ENG vs IND: वीरेंद्र सहवाग ने रवि शास्त्री से चुकता किया हिसाब, पहले टेस्ट में मिली हार के बाद दे डाली ये सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.