भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी पूरी तरह से विराट कोहली के नाम रही। भारतीय टीम के कप्तान ने संकट में फंसी भारतीय टीम को अपने जबरदस्त शतक की बदौलत अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया।

इंग्लैंड ने विराट कोहली को पहली पारी में दिए कई जीवनदान
लेकिन इंग्लैंड की टीम को इस मैच में भारतीय टीम को मौका देने के लिए कहीं ना कहीं खुद जिम्मेदार है। इंग्लिश खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की पहली पारी में कई कैच टपकाए जिसकी वजह से वो एक बड़ी बढ़त बनाने में नाकाम रहे। इनमें से सबसे खास बात ये रही कि इंग्लैंड ने विराट कोहली को ही दो से तीन जीवनदान दिए। जिसमें शून्य के स्कोर पर जोस बटलर ने मुश्किल मौका गंवाया तो वहीं 21 और 51 के स्कोर पर डेविड मलान ने आसान मौका खो दिया।

एंडरसन ने माना, फील्डिंग में पिछले दो साल से करना पड़ा है संघर्ष
ऐसे में विराट कोहली ने इस जीवनदान का भरपूर फायदा उठाते हुए 149 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया के कप्तान को दिए जीवनदान को लेकर जेम्स एंडरसन ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एंडरसन ने कहा कि “ये एक ऐसा क्षेत्र रहा है जहां हमनें पिछले दो साल से संघर्ष किया है। टीम के खिलाड़ियों में काफी बदलाव हुआ है। ऐसे में एक सेट-अप हासिल करना मुश्किल हो गया। लेकिन हमें इसमें बस कड़ी मेहनत तो सिर्फ कड़ी मेहनत की जरूरत है।
खुद को बेहतर करने के लिए विरोधी टीम पर दबाव बनाना होगा, क्योंकि आप इसे बनाए नहीं रख सकते हैं। आप विराट कोहली जैसे खिलाड़ी को 21 पर नहीं छोड़ सकते। क्योंकि वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं और वो आगे ऐसी गलती नहीं करते जो उन्होंने किया।”

हम इसको लेकर कर रहे हैं मेहनत, होगा सुधार
आगे जेम्स एंडरसन ने कहा कि “हमने पिछले दो सालों में ड्रॉप कैच के बारे में बात की है। शायद ये लंबे समय से चल रहा है। जब मैं दुनिया में नंबर एक टीम का हिस्सा था तो हमने सबकुछ पकड़ा। हमारे पास एक अद्भुत फील्डिंग विभाग था। बहुत भाग्यशाली रहे कि वो सेटल थे। इस समय हम यहां पर संघर्ष कर रहे हैं। हम जो भी काम कर रहे हैं वो बहुत कठिन है और उम्मीद करता हूं कि इसमें सुधार होगा।”

इस मैच का हिस्सा बनना लग रहा है अच्छा
जेम्स एंडरसन ने इस मैच को लेकर कहा कि “इसका हिस्सा बनना बहुत अच्छा है, और कल हमारें पास मैच जीतने का अच्छा मौका है। अगर आज रात हम अच्छी तरह से रिकवर हो जाते हैं तो सुबह फ्रेश वापस आएंगे। हम जानते हैं कि ये मैच 25-30 ओवरो में पूरी तरह से एक या दूसरी तरफ होगा। इसलिए हम इसे सबकुछ दे सकते हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND- पहली पारी में विराट कोहली को जीवनदान देने को लेकर जेम्स एंडरसन ने तोड़ी अपनी चुप्पी appeared first on SportzWiki Hindi.