भारत और इंग्लैंड के बीच कल से टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. टेस्ट मैच से पहले मीडिया से बात करने विराट कोहली आए. इस दौरान उन्होंने साफ़ किया कि वो इस टेस्ट मैच में गेंदबाजों के साथ मैदान में नही उतरेंगे. इसके अलावा उन्होंने साफ़ किया कि वो इस सीरीज को भी जीतना चाहते है.
हम इस सीरीज को जीतना चाहते है

सीरीज को लेकर बात करते हुए कोहली ने साफ़ किया कि वो इस सीरीज में भी जीत चाहते है. सीरीज को लेका बात करते हुए उन्होंने कहा कि “हमें यह भी समझना होगा कि हमें अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिये दोगुना ज्यादा बेहतर करना होगा. हमें सिर्फ एक जीत से संतुष्ट नहीं होना होगा, क्योंकि अगर नॉटिंघम में जीत कड़ी मेहनत का नतीजा थी, तो यह और भी ज्यादा कड़ा होगा.”
हम तेज़ गेंदबाजों के साथ मैदान में नही उतरेंगे

टीम को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की टीम भी मजबूती से वापसी करना चाहेगी. हम समझते हैं कि हमें नॉटिंघम से ज्यादा बेहतर करना होगा ताकि हम नतीजा अपने हिसाब से हासिल कर सकें. इस चौथे टेस्ट के लिये हरी पिच तैयार की गयी है, जिसे भारतीय तेज गेंदबाजों को मदद मिलनी चाहिए. हालांकि कोहली ने सिर्फ तेज़ गेंदबाजों आक्रमण की संभावना पूरी तरह से खारिज कर कर दिया.
इस दौरान उन्होंने कहा अगर जोहानिसबर्ग जैसी पिच हो तो आपको सभी तेज गेंदबाज उतारने में कोई भी दिक्कत नही होती है लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह पिच जोहानिसबर्ग की पिच के करीब है, इसलिये हम सिर्फ तेज़ गेंदबाजों के साथ मैदान में नही उतरेंगे.
आप को बता दें कि भारत इस सीरीज में 2-1 से पीछे चल रहा है. ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि विराट कोहली और उनकी सेना इस टेस्ट मैच में क्या ख़ास करती हैं.
The post ENG vs IND: विराट कोहली ने कहा चौथे टेस्ट में इस गेंदबाज की भूमिका होगी अहम, कुछ ऐसे होगा टीम चयन appeared first on SportzWiki Hindi.