भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑल राउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने जब से अपने इंटरनेशल करियर की शुरुआत की है उसके बाद से उन्होंने अपने प्रदर्शन के स्तर को ऊपर ही ले गए हैं। बल्लेबाजी में बड़े-बड़े स्ट्रोक खेलने के साथ ही गेंदबाजी में भी उपयोगी हाथ दिखाने वाले हार्दिक पंड्या मौजूदा भारतीय टीम के सबसे प्रमुख खिलाड़ी बन चुके हैं।

हार्दिक पंड्या भारतीय टीम में निभा रहे हैं पांचवे गेंदबाज की भूमिका
हार्दिक पंड्या को भारतीय टीम में तीनों ही फॉर्मेट में जगह मिल चुकी है। ये स्टार ऑलराउंडर इस समय तीनों की फॉर्मेट का अहम खिलाड़ी है। यहां तक की कप्तान विराट कोहली हार्दिक पंड्या पर वनडे और टी-20 क्रिकेट में तो पांचवे गेंदबाजी की भूमिका के लिए टीम में स्थान दे रहे हैं।

पांचवे गेंदबाज के रूप में इतने खरे नहीं उतरे हार्दिक
लेकिन इन सबके बीच कई लोग ऐसे हैं जो हार्दिक पंड्या को पांचवे गेंदबाज के रूप में नहीं मानते हैं। पांचवे गेंदबाज को अपने ओवर का कोटा पूरा करना होता है, लेकिन इस मामले में कहीं ना कहीं हार्दिक पंड्या थोड़े से पीछे नजर आते हैं। ऐसे में भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज रहे आशिष नेहरा भी हार्दिक पंड्या का पांचवा गेंदबाज नहीं मानते।

हार्दिक नहीं हो सकते पांचवें गेंदबाज
हार्दिक पंड्या को लेकर आशिष नेहरा ने कहा कि
“मैं व्यक्तिगत रूप से महसूस करता हूं कि वो टेस्ट में पांचवे गेंदबाज के रूप में खेले या टी-20 या वनडे में तो हमें इसके पीछे कुछ फायदा होना चाहिए। क्योंकि वो ऐसे खिलाड़ी नहीं जो 10 ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं।”

कप्तान कर रहे हैं भरोसा लेकिन हार्दिक को अभी लगेगा वक्त
भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि
“कभी-कभी हमारे पास 6 बल्लेबाज होते हैं लेकिन कोई गेंदबाजी नहीं कर पाता। हार्दिक ने अच्छा प्रदर्शन किया है उनके ग्राफ में सुधार हुआ है लेकिन वो इस स्थिति में नहीं है कि 50 ओवर के खेल में पांचवे गेंदबाज रहे।”
“लीड्स में कप्तान ने शार्दुल ठाकुर से पहले उन्हें नई गेंद दे दी, कप्तान तो उन पर भरोसा दिखा रहे हैं। एक गेंदबाज के तौर पर उन्होंने सुधार किया है, लेकिन उन्हें अभी वहां तक जाने में बहुत समय है। आप नहीं कह सकते कि वो हमारे पांचवे निश्चित गेंदबाज हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND: किसने विराट कोहली से कहा अगर आगे जीतनी है सीरीज तो हार्दिक पंड्या को करो बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.