इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच शनिवार से नॉटिंघम में खेला जाएगा। 18 अगस्त से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए एक बार फिर सा विराट कोहली एंड कंपना तैयार है। विराट कोहली की अगुवायी में खेली जा रही इस टेस्ट सीरीज के पहले दोनों टेस्ट मैचों में भारत को मेजबान टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।

भारतीय टीम तीसरे टेस्ट मैच में उतरने को तैयार
दो टेस्ट मैच हारने के बाद सीरीज हारने का खतरा तो भारतीय टीम पर मंडरा रहा है, लेकिन वो अब किसी तरह से तीसरे टेस्ट मैच में वापसी करना चाहते हैं। भारतीय टीम दोनों हार के गम को भुलाकर एक नई उम्मीद और नए इरादें के साथ नॉटिंघम टेस्ट मैच में उतरने को तैयार है।

गुरुवार को भारतीय टीम ने मैदान में बहाया जमकर पसीना
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी अगले टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से कमर कस चुके हैं। और गुरुवार को कप्तान समेत पूरी भारतीय टीम ने मैदान में जमकर पसीना बहाया। विराट कोहली ने टीम के इस प्रैक्टिस सेशन में भारतीय टीम की तस्वीर को अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया।

विराट कोहली ने दिखाया अगले मैच के लिए अपनी टीम भरोसा
विराट कोहली ने इन फोटो के साथ ट्वीट करते हुए लिखा कि आज के दिन की ट्रेनिंग बहुत बढ़िया रही। अब हम अगले मैच के लिए तैयार हैं।
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अगले मैच के लिए अपनी टीम पर अच्छा प्रदर्शन करने का पूरा भरोसा जताया है और अपनी टीम से भी अच्छा प्रदर्शन चाहते हैं।
Great day at training today. Looking forward to the next game.
pic.twitter.com/RSvnH4EZdm
— Virat Kohli (@imVkohli) August 16, 2018
पहले दो टेस्ट हारकर सीरीज हार के करीब खड़ा है भारत
आपको बता दें कि भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज के बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 31 रनों की करीबी हार का सामना करना पड़ा तो लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम की हालात बहुत बुरी रही और भारत टीम के समर्पण के कारण इस मैच को एक पारी और 159 रनों से गंवाना पड़ा।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND- नॉटिंघम टेस्ट से पहले भारतीय टीम के लिए आई खुशखबरी, विराट ने जताया जीत का भरोसा appeared first on SportzWiki Hindi.