भारतीय टीम को 30 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच खेलना है. इस टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के लिए रविचंद्रन अश्विन की चोट चिंता का विषय बनी हुई हैं.
अश्विन जूझ रहे है ग्रोइन इंजरी से

दरअसल, भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे है और यह बात भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. अश्विन के चौथे टेस्ट मैच में खेलने पर संदेह बना हुआ है. अश्विन तीसरे टेस्ट में भी पूरी तरह फिट नहीं थे. अब चौथे टेस्ट में भी वह खेलेंगे या नहीं इस बात को कहना बहुत मुश्किल है.
बता दें, कि अश्विन तीसरे टेस्ट में कई बार मैदान से बाहर गये थे. वही उनकी गेंदबाजी भी कुछ खास नहीं रही थी. उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकार 23.5 ओवर की गेंदबाजी की थी और इस दौरान उन्हें मात्र एक विकेट हासिल हुआ था.
सोमवार को नहीं की नेट में गेंदबाजी

बता दें, कि अश्विन की चोट पर कुछ अच्छी खबर नहीं आ रही है. दरअसल, टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अश्विन ने सोमवार को नेट में अभ्यास सत्र के दौरान एक भी गेंद नहीं कराई है.
वहीं रविन्द्रन जडेजा जिन्होंने एक भी मैच सीरीज में नहीं खेला है. उन्होंने नेट में गेंदबाजी की है. अश्विन इस दौरान टीम फिजियो पैट्रिक फराहत और ट्रेनर शंकर बासु के साथ खड़े थे.
मैच से कुछ देर पहले लिया जायेगा अश्विन पर फैसला

अश्विन की चोट के बावजूद, टीम मैनेजमेंट अश्विन के चौथा टेस्ट खेलने या ना खेलने पर मैच से कुछ समय पहले ही फैसला करना चाहता है. दरअसल, अश्विन ने नेट में गेंदबाजी तो नहीं की है, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उनसे बल्लेबाजी जरुर कराई है.
दूसरी तरफ, जडेजा को बल्लेबाजी अभ्यास करने का मौका नहीं मिला है और यह बात दर्शाती है, कि जडेजा का भी प्लेइंग इलेवन में स्थान निश्चित नहीं है.
The post ENG vs IND: रविचंद्रन अश्विन की चोट अभी भी बनी हुई है विराट कोहली के लिए मुसीबत, चौथा टेस्ट खेलना मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.