Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: किसने क्या कहा: विराट कोहली को ट्विटर पर गाली देकर फंस गया यह पाकिस्तानी, फैन्स ने लगाई क्लास

विराट

नापाक पाकिस्तान के साथ-साथ पाकिस्तानी मानसिकता कितनी दूषित है. इस बात का अंदाजा वहां के लोगों द्वारा भारत के प्रति दिए जाने वाले बयानों से लगाया जा सकता है. अभी हाल ही में एक बार कुछ ऐसा ही फिर देखने को मिला है.

दरअसल, भारत इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच बर्मिंघम में खेला जा रहा है. जहां मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शतक लगा दुनिया भर को खुद के बारे में बात करने पर मजबूर कर दिया.

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लिश बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. रविचंद्रन अश्विन की फिरकी और मोहम्मद शमी की धारदार गेंदबाजी के सामने अंग्रेज बल्‍लेबाजों की एक नहीं चली. मैच के पहले दिन इंग्‍लैंड टीम के कप्‍तान जो रूट का रन आउट सबसे ज्‍यादा विवादों में रहा.


दो रन चुराने की कोशिश कर रहे जो रूट को भारतीय कप्‍तान विराट कोहली ने शानदार डायरेक्‍ट हिट मारकर पवेलियन का रास्‍ता दिखाया. इस विकेट को निकालने के बाद कोहली ने बिना देरी करे जो रूट के ‘माइक ड्रॉप’ वाली घटना की नकल की. जो रूट ने वनडे सीरीज के दौरान शतक बनाकर अपना बल्‍ला जमीन पर गिराया था.

विराट कोहली ने भी शानदार डायरेक्‍ट हिट मारकर रूट को आउट करने के बाद उसकी नकल की. विराट के शानदार थ्रो की भारत में खूब चर्चा हो रही है, लेकिन पाकिस्‍तान के एक फैन ने कोहली को गाली देकर विवाद पैदा कर दिया. इसके बाद ट्विटर पर कोहली के फैन्‍स और इस युवक के बीच ट्विटर वार शुरू हो गई.

पाकिस्तानी यूजर को भारतीय क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर लताड़ा.

The post ENG vs IND: किसने क्या कहा: विराट कोहली को ट्विटर पर गाली देकर फंस गया यह पाकिस्तानी, फैन्स ने लगाई क्लास appeared first on SportzWiki Hindi.