Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: विराट ही नहीं ये भारतीय भी हो चुके हैं इंग्लैंड में नर्वस नाइंटी का शिकार

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 6 विकेट गंवा कर 307 रन बना लिए हैं. दिन का खेल खत्म होने तक टेस्ट में डेब्यू कर रहे ऋषभ पंत 22 रन बनाकर खेल रहे हैं.

इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पहली बार ट्रैक पर नजर आई. सलामी बल्लेबाज के तौर पर पारी की शुरुआत करने आये शिखर धवन और केएल राहुल ने 60 रन जोड़े . इसके बाद दूसरे बदलाव के तौर पर आये वोक्स ने शुरूआती तीन विकेट चटकाकर भारत पर दबाव बना दिया . लेकिन फिर कप्तान कोहली और उपकप्तान रहाणे ने पारी को संभाला.

कोहली शतक से सिर्फ तीन रन से चूक गए. उन्होंने 152 गेंद में 97 रन बनाये जबकि रहाणे भी तिहरे अंक की ओर बढते दिख रहे थे लेकिन 81 रन पर आउट हो गए. दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिये 159 रन की साझेदारी करके भारत के अच्छे स्कोर की नींव रखी. इससे पहले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (35) और के एल राहुल (23) रनों की पारी खेली.

इंग्लैंड में नर्वस नाइंटी का शिकार होने वाले भारतीय बल्लेबाज

कोहली ने अपनी पारी में 11 चौके लगाये और 23वें टेस्ट शतक से तीन रन से चूक गए. लेग स्पिनर आदिल रशीद की गेंद पर पहली स्लिप में बेन स्टोक्स ने उनका कैच लपका . कोहली अपने करियर में दूसरी बार नर्वस नाइंटी का शिकार हुए. वहीं इंग्लैंड की धरती पर विराट पहली बार इस रोग का शिकार हुए.

इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (99) साल 2002 में नर्वस नाइंटी का शिकार हो चूके हैं वहीं सचिन तेंदुलकर के साथ तो यह लगातार दो बार हुआ है. सचिन 2002 और 2007 दोनों दौरे पर नर्वस नाइंटी का शिकार हो चूके हैं.

The post ENG vs IND: विराट ही नहीं ये भारतीय भी हो चुके हैं इंग्लैंड में नर्वस नाइंटी का शिकार appeared first on SportzWiki Hindi.