Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: विराट ने लागाया शतक, तो शोयब अख्तर ने कही ऐसी बात जीत लिया करोड़ो हिन्दुस्तानियों का दिल

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली जब साल 2014 में इंग्लैंड दौरे पर गये थे, तो उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था, क्योंकी वह उस दौरे में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाये थे. भारतीय कप्तान साल 2014 के इंग्लैंड दौरे में 13.40 की मामूली औसत से मात्र 134 रन ही भारतीय टीम के लिए बना पाये थे.

साल 2018 की पहली ही पारी में लगाया शतक 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने इंग्लैंड दौरे के साल 2018 की पहली ही पारी में एक शानदार शतक लगाया है. उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजो की जमकर धुनाई करते हुए 225 गेंदे खेलकर 149 रन बनाये है. कोहली ने अपनी पारी में 22 चौके व एक छक्का लगाया है.

उनका यह शतक इस वजह से भी खास है, क्योंकि भारतीय टीम का कोई दूसरा बल्लेबाज एक अर्धशतक भी नहीं बना पाया. गेंद बहुत ज्यादा स्विंग और सीम कर रही थी और एंडरसन, ब्रॉड जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाजो के सामने कोहली का यह शतक कई मायनों में बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है. विराट के इस शतक की क्रिकेट का हर कोई जानकर तारीफ कर रहा है.

अख्तर ने भी बांधे विराट के तारीफों के पुल 

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के शतक की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कोहली के शतक के लिए सोशल मीडिया में ऐसे ट्वीट किये है. जिसे उन्होंने करोड़ो हिन्दुस्तानियों का दिल जीत लिया है.

शोएब अख्तर ने भारतीय कप्तान के लिए ट्वीट करते हुए लिखा,

“क्या शानदार शतक विराट कोहली, आखिरी बार जब वह इंग्लैंड गया, तो वह बुरी तरह फेल रहा था, लेकिन इस बार उसने कितना ज्यादा सुधार कर लिया है, वह कितना अद्भुत खिलाड़ी है यह उसका समर्पण और दृढ़ संकल्प भी है. उसने इस दौरे पर हर किसी को गलत साबित किया है.”

वही अपने एक और ट्वीट में भारतीय कप्तान की तारीफ करते हुए शोएब अख्तर ने लिखा,

 “विराट के बल्लेबाजी की क्वालिटी मुझे आश्चर्यचकित करती है. उसके पास लोअर आर्डर के साथ भी उसी स्ट्राइक रेट से रन बनाने की क्षमता है. जिस स्ट्राइक रेट से वह टॉप आर्डर के बल्लेबाजों के साथ बनाते है. मुझे लगता है, कि विश्व के बल्लेबाज के लिए विराट कोहली एक बेंचमार्क है और उन्हें कोहली को फाँलों करना चाहिए.”

यहाँ देखे शोएब अख्तर के ट्वीट 

The post ENG vs IND: विराट ने लागाया शतक, तो शोयब अख्तर ने कही ऐसी बात जीत लिया करोड़ो हिन्दुस्तानियों का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.