भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गये पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन ही इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से हराकर अपना 1000वां टेस्ट जीतकर इतिहास रच दिया. इंग्लैंड अब पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है. आखिरी विकेट हार्किक पांड्या के रूप में गिरा उन्हें बेन स्टोक्स ने 31 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. भारत की दूसरी पारी 161 रनों पर समाप्त हो गई.
भारत के बल्लेबाज़ हुए फेल

कल के स्कोर से आगे खेलते हुए भारत की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. टीम के स्टार बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद विराट कोहली और हार्दिक पंड्या ने टीम को संभाला. इस दौरान कोहली भी अर्धशतक बना कर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद कोई भी बलेल्बाज़ कुछ ख़ास नही कर सका और पूरी टीम सिर्फ 161 रन पर आउट हो गई.
हम इस जीत से खुश है

जीत को लेकर बात करते हुए इस मैच के हीरो रहे बेन स्टोक्स ने कहा कि
“ये शानदार है. कल भी हमने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया था. हमे लग रहा था शायद हमारे पास लीड थोड़ी कम है, लेकिन जिस तरह से सैम ने प्रदर्शन किया वो यादगार है. ये गेम का टर्निंग पॉइंट था. मुझे इस ऐतिहासिक मैच का हिस्सा बन कर ख़ुशी हो रही है.”

कोहली की पारी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि “उसने शानदार पारी खेली. पहली पारी में भी वो स्विंग के साथ ही खेलने की कोशिश कर रहा था.”
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“सीरीज में बढ़त हासिल करना अच्छा है. हमारे पास अभी से 1-0 की लीड है. दिन का खेल शुरू होने के समय हमे नही पता था, कि क्या होना वाला है. हमे विश्वास था कि हम इस मैच में जीत हासिल कर सकते है. इस तरह की जीत सीरीज में आप का विश्वास बढाती है.”
The post ENG vs IND: भारत को हराकर भी बेन स्टोक्स ने जीत लिया भारतीयों का दिल, विराट कोहली के लिए कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.