Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: हर बार अश्विन के खिलाफ बोलने वाले हरभजन सिंह ने अब दिया दिल छु जाने वाला बयान

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल आज मंगलवार को खेला जा रहा है. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे इस चौथे दिन के खेल को लेकर भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑफ़ ब्रेक स्पिनर हरभजन सिंह ने एक ट्वीट किया है.

ट्वीट कर हरभजन ने अश्विन को बताया चौथे दिन सबसे महत्वपूर्ण

भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑफ़ ब्रेक स्पिनर हरभजन सिंह इनदिनों इंग्लैंड में है. जहां वह कमेंट्री कर रहे है. चौथे दिन उन्होंने इंग्लिश कॉमेंटेटर माइक आर्थटन के साथ पिच रिपोर्ट दी है. जिसमे उन्होंने बताया है, कि पिच पर फूटमार्क मौजूद है, इसलिए भारतीय टीम के मुख्य स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पिच से मदद मिल सकती है. चौथे दिन के खेल के लिए हरभजन ने अश्विन को बहुत महत्वपूर्ण बताया है.

यहाँ देखे हरभजन का ट्वीट 

हरभजन सिंह ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट करते हुए लिखा, “पिच रिपोर्ट ट्रेंट ब्रिज के चौथे दिन की माइक आर्थटन के साथ, इस पिच पर गेंदबाजी करना पसंद करेंगे, क्योंकि इस पिच पर बहुत से फूटमार्क बन चुके है. रविचंद्रन अश्विन आज टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते है. चलो आज अच्छा खेलना लड़को”

 

कई बार सोशल मीडिया में कर चुके है अश्विन की आलोचना 

अश्विन और हरभजन के बीच का मन मुटाव किसी से छिपा नहीं है. हरभजन सिंह कई बार सोशल मीडिया व अपने बयानों में खुलकर रविचंद्रन अश्विन की आलोचना कर चुके है. अश्विन भी हरभजन को करारा जवाब देना नहीं भूलते है. इसलिए हरभजन द्वारा अश्विन को लेकर किया गया यह ट्वीट हैरान जरुर करता है.

The post ENG vs IND: हर बार अश्विन के खिलाफ बोलने वाले हरभजन सिंह ने अब दिया दिल छु जाने वाला बयान appeared first on SportzWiki Hindi.