Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: विराट कोहली कप्तान और अब अनुष्का शर्मा को भारतीय टीम में बीसीसीआई ने सौंपी ये पद!

टीम इंडिया

मौजूदा समय में टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर है. जहां पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जाना है. आपको बता दें यह टेस्ट 9 अगस्त यानी गुरुवार से ही शुरू होना था लेकिन यहां हो रही भारी बारिश के कारण पहले दिन का खेल नहीं हो सका. बरसात इतनी तेज थी कि टॉस तक नहीं हो पाया. हालांकि दूसरे दिन का मौसम साफ़ बताया जा रहा है जो एक अच्छी खबर है.

इस मैच से पहले टीम इंडिया लंदन के हाइ कमीशन पहुंची थी. बीसीसीआई ने इस समारोह की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की. इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा गया ‘लंदन के हाई कमीशन में भारतीय टीम.’

तस्वीर में भारतीय राजदूत वाईके सिन्हा, उनकी पत्नी, टीम और पूरी मैनेजमेंट के साथ अनुष्का शर्मा भी दिखाई दे रही हैं. अनुष्का को देख सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए. यूजर्स ने कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को ट्रोल करना शुरू कर दिया.


ट्रोल इसलिए किया जा रहा है क्योंकि इस फोटो में विराट संग अनुष्का आगे की कतार में नजर आ रही हैं. वहीं टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे पीछे कोने में खड़े हैं. इसी बात पर सोशल मीडिया यूजर्स विराट और अनुष्का को घेर रहे हैं.

उनका कहना है कि जब BCCI ने शख्त हिदायत दी थी कि टीम के किसी खिलाड़ी की प्रेमिका यह पत्नी तीसरे टेस्ट तक साथ में नजर नहीं आयेगी, तो वहां अनुष्का को स्पेशल ट्रीटमेंट क्यों दिया जा रहा है. अनुष्का के अलावा और किसी क्रिकेटर का परिवार तस्वीर में नहीं दिख रहा है.

टीम इंडिया की मैनेजर बन गयी


यूजर्स तरह तरह के तंज कर अनुष्का को ट्रोल कर रहे हैं. कुछ यूजर्स सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि अनुष्का शर्मा को टीम इंडिया का मैनेजर नियुक्त किया जा रहा है. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि खिलाड़ियों को अनुष्का स्टाइल स्टेटमेंट सिखाने का काम कर रही हैं.

The post ENG vs IND: विराट कोहली कप्तान और अब अनुष्का शर्मा को भारतीय टीम में बीसीसीआई ने सौंपी ये पद! appeared first on SportzWiki Hindi.