भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम को पहले टेस्ट मैच में एक कड़ी टक्कर दी थी और सिर्फ 31 रन के अंतर से ही भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच में हार मिली थी.
पहला टेस्ट मैच देखने के बाद भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद थी, कि अगले टेस्ट मैच से सब सही हो जायेगा, लेकिन लॉर्ड्स में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में तो भारतीय टीम की हालत और ज्यादा खराब हो गई और भारतीय टीम को पारी व 159 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है.
लॉर्ड्स में हर मोर्चे पर फेल साबित हुई भारतीय टीम

बता दें, कि भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है.
भारतीय टीम जहां अपनी पहली पारी में मात्र 107 रन पर आउट हो गई थी. वही अपनी दूसरी पारी में भारतीय टीम मात्र 130 रन पर ही आल आउट हो गई थी. वही भारतीय टीम गेंदबाज के भी मोर्चे पर फेल साबित हुई और इंग्लैंड की पारी के 10 विकेट भी हासिल नहीं कर पाई.
हार के दो मिनट बाद ही बंद किया ड्रेसिंग रूम का दरवाजा

बता दें, कि लॉर्ड्स में भारत की हार के 3 मिनट बाद ही भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम के खिड़की दरवाजे बंद हो गये थे. इस बात की पुष्टि खुद स्पोर्ट्स तक पर क्रिकेट पत्रकार विक्रांत गुप्ता ने की है.
उन्होंने स्पोर्ट्स तक पर बताया है, कि भारतीय टीम की हार के सिर्फ तीन मिनट बाद ही टीम मैनेजमेंट ने भारतीय टीम के खिड़की दरवाजे बंद कर दिए.
हरभजन ने भेजी थी लॉर्ड्स से तस्वीर

बता दें, कि विक्रांत गुप्ता को लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम के दरवाजे बंद ड्रेसिंग रूम की तस्वीर खुद भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ़ स्पिनर हरभजन सिंह ने भेजी थी. हरभजन इस मैच के लिए लॉर्ड्स पर ही मौजूद थे.
यहाँ क्लीक कर जाने सच्चाई
— VINEET SINGH (@amit9761592734) August 13, 2018
The post ENG vs IND: शर्मनाक हार के बाद विराट और शास्त्री ने क्यों बंद करा दिया ड्रेसिंग रूम का खिड़की-दरवाजा appeared first on SportzWiki Hindi.