Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND, तीसरा टेस्ट: कोहली और रहाणे की विराट पारी की बदौलत मजबूत स्थिति में भारत, अंग्रेजो के बीच बढ़ी गर्मी

इंग्लैंड और भारत के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट आज ट्रेंट ब्रिज में शुरू हो गया। सीरीज के पहले दोनों मैच हारने के बाद भारतीय टीम के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला हैं। इस मैच में हार का मतलब है सीरीज से हार धो देना। आज लंच के बाद का सेशन  सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी के नजरिये से सबसे बेहतरीन रहा। चाय तक भारत का स्कोर 189/3 है।

कोहली और रहाणे ने लगाया अर्धशतक

भारतीय टीम ने लंच के बाद संभल कर बल्लेबाजी शुरू की। कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने समझदारी का परिचय देते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों को एक भी मौका नहीं दिया। दोनों ने ख़राब गेंदों का इंतजार किया और उसपर जोरदार शॉट खेले।

पहले कोहली ने अपना 18वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। उनके कुछ ओवर बाद ही अजिंक्य रहाणे ने पॉइंट की तरफ चौका जड़ अपना 13वां अर्धशतक पूरा किया।

धूप ने दिया साथ

लॉर्ड्स टेस्ट में देखा गया था कि भारतीय टीम की बल्लेबाजी के समय जहाँ घने बादल छाए थे वहीं इंग्लैंड की बल्लेबाजी के समय धूप खिल गई। इस मैच में ऐसा नहीं हुआ। मौसम ने अभी तक भारतीय टीम का साथ दिया है। मैदान पर धूप खिली है और तेज गेंदबाजों के लिए कोई मदद नहीं है।

कोहली और रहाणे दोनों ने मिलकर शतकीय साझेदारी बनाई। चाय के समय तक कोहली 51 और रहाणे 53 रन बनाकर पिच पर टिके हैं।

लंच तक नाजुक थे हालात

आज सुबह इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और केएल राहुल की शुरुआत देखकर लगा कि शायद जो रूट से गलती हो गई है लेकिन जल्द ही भारतीय टीम को झटके लगने लगे।

पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़कर पहले धवन (35) पवेलियन लौटे और उनके कुछ समय बाद ही राहुल (23) भी उनके पीछे वापस आ गए। चेतेश्वर पुजारा ने 14 रन बनाये। इन तीनों को क्रिस वोक्स ने अपना शिकार बनाया।

The post ENG vs IND, तीसरा टेस्ट: कोहली और रहाणे की विराट पारी की बदौलत मजबूत स्थिति में भारत, अंग्रेजो के बीच बढ़ी गर्मी appeared first on SportzWiki Hindi.