इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में भारत को 31 रनों से हरा दिया था। इस मैच में इंग्लैंड की जीत में उनके गेंदबाजों ने अहम भूमीला निभाई थी। सैम करन ने जहाँ गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड जीता। यही वजह रही कि बेन स्टोक्स का प्रदर्शन थोड़ा छुप गया।
दूसरे मैच में नहीं हैं टीम का हिस्सा

पिछले साल सितंबर में ब्रिस्टल के एक नाइटक्लब के बाहर स्टोक्स की एक व्यक्ति से लड़ाई हो गई थी। जिसके बाद स्टोक्स के मारने से उस व्यक्ति की आंख के पास की हड्डी टूट गई। इसी मामले में स्टोक्स के खिलाफ अदालत अपना फैसला सुनाने वाली है। यही वजह है कि वह भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड टीम का हिस्सा नहीं हैं।
इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस हैं परेशान

स्टोक्स के लॉर्ड्स टेस्ट बाहर होने पर इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस परेशान दिख रहे हैं। उन्होंने कहा है कि स्टोक्स की गैरमौजूदगी में रूट और बेरिस्टो को अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी साथ ही गेंदबाजों को भी अतरिक्त प्रदर्शन करना पड़ेगा।
गौरतलब है कि स्टोक्स की जगह लॉर्ड्स टेस्ट के लिए क्रिस वोक्स को इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है लेकिन वह चोट से लौट रहे हैं। ऐसे में टीम में मौजूद अन्य खिलाड़ियों को ज्यादा जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने पहले मैच में खराब प्रदर्शन करने वाले डेविड मलान की जगह 20 वर्षीय युवा बल्लेबाज ओली पोप को टीम में शामिल कीया है।
मैच में स्टोक्स ने लिए थे 6 विकेट

पहले मैच में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 6 भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इसमें पहली पारी में दिनेश कार्तिक और अजिंक्य रहाणे का विकेट शामिल था तो दूसरी पारी में विराट कोहली का महत्वपूर्ण विकेट भी स्टोक्स ने ही चटकाया था। इसी विकेट के बाद भारतीय टीम की हार लगभग तय हो गई थी।
The post ENG vs IND: लॉर्ड्स टेस्ट में पहले परेशान इंग्लैंड टीम के कोच ट्रेवर बेलिस, बेहद चिंताजनक है वजह appeared first on SportzWiki Hindi.