Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में विराट कोहली को खल रही हैं महेंद्र सिंह धोनी की कमी!

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच इनदिनों पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है.

भारत की टीम अबतक हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है और इसी का नतीजा है, कि भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से पीछे चल रही है.

दिनेश कार्तिक का रहा है सबसे ज्यादा फ्लॉप प्रदर्शन 

बता दें, कि अगर किसी खिलाड़ी का शुरूआती दो टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा फ्लॉप प्रदर्शन रहा है, तो वह खिलाड़ी दिनेश कार्तिक है. दिनेश कार्तिक अबतक अपनी खेली चार पारियों में मात्र 21 रन ही बना पाये है. जिसमे वह दो बार तो शून्य के स्कोर पर ही आउट हो गये है.  दिनेश कार्तिक विकेटकीपिंग में भी कुछ खास नहीं कर पा रहे है.

कार्तिक के फ्लॉप होने के बाद विराट को खल रही धोनी की कमी 

बता दें, कि इंग्लैंड के खिलाफ इस मुश्किल टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की कमी खल रही है.

बता दें, कि वैसे तो एमएस धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2014-15 की टेस्ट सीरीज में ही संन्यास ले चुके है, लेकिन उनकी कमी अब भी भारतीय टीम को महसूस हो रही है.

2014 के इंग्लैंड दौरे में धोनी का अच्छा प्रदर्शन 

बता दें, कि एमएस धोनी ने साल 2014 के इंग्लैंड दौरे में 34.90 की औसत से 349 रन बनाये थे. वह मुरली विजय के बाद भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे. धोनी के इन आंकड़ो को देखते हुए भी विराट कोहली को धोनी की कमी जरुर खल रही होगी.

धोनी की सलाह को भी कर रहे होंगे मिस 

बता दें, कि विराट कोहली धोनी से मिलने वाली सलाह को भी मिस कर रहे होंगे. वनडे और टी-20 मैचों के दौरान धोनी, भारतीय कप्तान विराट को सलाह देते रहते है और गेंदबाजो की भी पूरी मदद करते है, लेकिन टेस्ट सीरीज में उनके ना होने के कारण विराट जरुर एमएस धोनी को मिस कर रहे होंगे.

The post ENG vs IND: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में विराट कोहली को खल रही हैं महेंद्र सिंह धोनी की कमी! appeared first on SportzWiki Hindi.