लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है. लॉर्ड्स का मैदान एक ऐतिहासिक मैदान है और सबसे ज्यादा टेस्ट मैच कराने का रिकॉर्ड भी लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के ही नाम है.
मैच शुरू होने से पहले बेल बजाने की है प्रथा

आपकों बता दें, कि लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में एक प्रथा सालों से चल रही है. जो लॉर्ड्स स्टेडियम में लगी रिंग बेल बजाने की है. जब भी लॉर्ड्स में कोई मैच खेला जाता है. वह मैच इस रिंग के बजे बगैर शुरू नहीं होता है. आयोजक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गजों से ही अधिकतर इस रिंग बेल को बजवाते है और लॉर्ड्स में मैच शुरू कराते है.
दूसरे टेस्ट में सचिन बजायेंगे लॉर्ड्स की बेल

बता दें, कि भारत और इंग्लैंड टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के ही ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जायेगा. इस टेस्ट मैच को क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर लॉर्ड्स की बेल बजाकर मैच को शुरू करेंगे. सचिन मैच शुरू होने से पांच मिनट पहले ही लॉर्ड्स में ये बेल बजायेंगे.
दुनिया के कई दिग्गज बजा चुके है लॉर्ड्स के बेल

पिछले कुछ वर्षों में, सर विवियन रिचर्ड्स, इयान बोथम, माइक गेटिंग, ग्राहम गूच, रिची बेनाड, शेन वॉर्न, वकार यूनिस, क्लाइव लॉयड, ग्रीम स्मिथ, वसीम अकरम, कुमार संगकारा, ब्रेंडन मैकुलम, ब्रेट ली, रिकी पोंटिंग, ग्लेन मैकग्राथ, स्टीव वॉ, ब्रायन लारा जैसे कई दिग्गज लॉर्ड्स की इस बेल को बजा चुके है.
भारत के लिए कपिल देव, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, दिलीप वेंगसरकर, सुनील गावस्कर और नवाब पटौदी जैसे खिलाड़ी पहले इस बेल को बजा चुके है. आज सचिन भी अपना नाम इस लिस्ट में शामिल कर लेंगे. सचिन तेंदुलकर द्वारा लॉर्ड्स टेस्ट में बेल बजाने की जानकारी खुद अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ने दी है. सचिन ने लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में अपना पहला मैच साल 1990 में खेला था.
@sachin_rt will be ringing the five-minute bell before the start of play today
https://t.co/a0vmQTTVMQ#LoveLords#ENGvIND pic.twitter.com/eal3Y1dAoS
— Lord’s Cricket Ground (@HomeOfCricket) August 9, 2018
The post Eng vs Ind: सचिन लॉर्ड्स की बेल बजाकर शुरू करेंगे दूसरा टेस्ट मैच, पहले इन भारतीय खिलाड़ियों को मिल चुका यह सम्मान appeared first on SportzWiki Hindi.

