Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: वीडियो: पहली पारी में बिखरती दिख रही टीम इंडिया, स्टोक्स व सैम कुरेन ढा रहे कहर

टीम इंडिया

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच बर्मिंघम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद इंग्लैंड की टीम 287 रन पर ऑल आउट हो गई. इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी खेल रही है.

पहली पारी में टीम इंडिया की बैटिंग बुरी तरह बिखरती नजर आ रही है. भारत के पांच विकेट मात्र 100 रन पर गिर चुके है. विकेट पर कप्तान विराट कोहली और हार्दिक पांड्या मौजूदा हैं.


इंग्लैंड ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 287 रन बनाए. इसके जवाब में धवन और मुरली विजय ओपनिंग करने आए. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई.

इसके बाद विजय 20 रन बनाकर सैम कुरेन की गेंद पर आउट हुए. इसके ठीक बाद लोकेश राहुल महज 4 रन बनाकर सैम कुरेन की ही गेंद का शिकार बने. टीम का तीसरा विकेट धवन के रूप में गिरा. धवन 26 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पारी को कुछ देर तक संभाला, लेकिन यह ज्यादा देर तक नहीं चल पाया. टीम इंडिया का चौथा विकेट अजिंक्य रहाणे के रूप में गिरा.

रहाणे 15 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद बल्लेबाजी करते विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आये. जो खाता भी नहीं खोल पाए और स्टोक्स की अंदर आती गेंद पर बोल्ड हो चलते बने.

The post ENG vs IND: वीडियो: पहली पारी में बिखरती दिख रही टीम इंडिया, स्टोक्स व सैम कुरेन ढा रहे कहर appeared first on SportzWiki Hindi.