Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: विराट कोहली के चोट को लेकर आई अपडेट, जाने तीसरे टेस्ट में होंगे शामिल या करेंगे और आराम

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 18 अगस्त से शुरू होना है. बता दें, कि भारतीय टीम सीरीज के दो टेस्ट मैचों बाद  2-0 से पीछे है.

भारतीय टीम के लिए इस सीरीज में सबसे बड़ी परेशानी भारतीय खिलाड़ियों की चोट भी रही है. भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी सीरीज में चोटिल चल रहे है. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में भारतीय खिलाड़ियों के चोट की ही अपडेट देंगे.

बुमराह पूरी तरह से फिट खेलने तीसरा टेस्ट 

बता दें, कि तीसरे टेस्ट मैच के लिए जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट है और इसकी पुष्टि सोमवार को ही खेल पत्रकार बोरिया मजुमदार ने अपने एक ट्वीट के जरिये कर दी थी. बुमराह तीसरे टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे यह टीम के लिए एक अच्छी बात है.

विराट भी तीसरे टेस्ट तक हो सकते है फिट 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली तीसरे टेस्ट मैच तक पूरी तरह फिट हो सकते है. कोहली रनिंग कर रहे है और धीरे-धीरे अपनी इंजरी से रिकवर हो रहे है. कोहली ने टीम के साथ मंगलवार को जिम में ट्रेनिंग भी की थी. उम्मीद जताई जा रही है, कि वह भारतीय टीम के लिए तीसरा टेस्ट मैच खेल ले.

भुवनेश्वर कुमार नेशनल क्रिकेट अकादमी में कर रहे ट्रेनिंग 

बता दें, की भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार बैंगलोर में स्थित नेशनल क्रिकेट आकादमी में ट्रेनिग कर रहे है. वह तीसरे टेस्ट मैच में तो नहीं खेलेंगे, लेकिन भुवनेश्वर कुमार को अंतिम टेस्ट मैच में मौका मिल सकता है.

भुवनेश्वर कुमार को अपने पीठ के निचले हिस्से में चोट की समस्या है और वह अपनी इस चोट से उबरने के लिए इनदिनों नेशनल क्रिकेट अकादमी में वक्त बिता रहे है. भुवनेश्वर ने एनसीए में ट्रेनिंग करने की अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया में भी पोस्ट की थी.

बता दें, कि हार्दिक पंड्या और रविचंद्रन अश्विन को भी हाथ में मामूली चोट थी, लेकिन वह भी तीसरे टेस्ट मैच से पहले पूरी तरह फिट हो चुके है.

The post ENG vs IND: विराट कोहली के चोट को लेकर आई अपडेट, जाने तीसरे टेस्ट में होंगे शामिल या करेंगे और आराम appeared first on SportzWiki Hindi.