भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 9 अगस्त से ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा. भारत पांच मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ रहा है और इस टेस्ट को जीतकर वह सीरीज में बराबरी पर आने के लिए पूरी ताकत लगाएगा. वैसे इस मैदान पर भारत का टेस्ट में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है.
वहीं एक बुरी खबर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए और है. वो यह है कि इंग्लैंड की पेस बैटरी इस मैदान पर आग उगलती है. इसका मतलब भारतीय बल्लेबाजों के लिए यहां बल्लेबाजी तो कतई आसान नहीं होने वाला.

इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज जेम्स एंडरसन इस मैदान पर दूसरे टेस्ट में एक शानदार रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं. इस रिकॉर्ड को जान आप भी समझ जायेंगे कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के लिए यह मैदान कितना खास है. दरअसल, एंडरसन के लिए क्रिकेट का मक्का माना जाने वाला लॉर्ड्स का मैदान काफी खास रहा है.
जेम्स एंडरसन ने अपने करियर में खेले 139 टेस्ट मैचों में 544 विकेट निकाले हैं. एंडरसन ने 544 में से 94 विकेट केवल लॉर्ड्स के मैदान पर ही निकाले हैं. वो लॉर्ड्स में अपने विकेटों का शतक पूरा करने से महज छह विकेट दूर हैं.
वहीं इनके साथी तेज गेंदबाज स्टूअर्ट ब्रॉड भी इनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं. ब्रॉड ने यहां 40 इंनिग्स में 78 विकेट झटके हैं. एंडरसन ब्रॉड से सिर्फ 16 विकेट आगे हैं.

एंडरसन और उनके फैन्स चाहेंगे की भारत के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में छह विकेट निकाल वो इस मैदान पर अपना विकेटों का शतक पूरा करें. जेम्स एंडरसन ने बर्मिंघम टेस्ट मैच में कुल चार विकेट निकाले. उन्हें दोनों पारियों में दो-दो विकेट मिले थे.
यदि लॉर्ड्स पर भारत और इंग्लैंड के बीच हुए टेस्ट मैचों की बात की जाए तो अभी तक भारतीय टीम यहां 17 टेस्ट मैच खेल चुकी है. इनमें से 11 मैचों में उसे हार मिली जबकि वह मात्र 2 मैच जीत पाई है. इनके बीच यहां हुए 4 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे.
The post ENG vs IND: लॉर्ड्स में भारत का जीतना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन, नहीं है यकीन तो देख लीजिये ये आँकड़े appeared first on SportzWiki Hindi.